नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

गोंडा : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा बुजुर्गों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु शिविर आयोजित, 41 वृद्धजनों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

1 min read

 1,081 views

गोंडा : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा बुजुर्गों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु शिविर आयोजित, 41 वृद्धजनों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव ) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठन सेवा भारती गोंडा की प्रेरणा से तथा संगठन मंत्री आनंद जी के मार्गदर्शन में वृद्ध जन आश्रम, बादशाह बाग गोंडा के बुजुर्गों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु एक शिविर का आयोजन किया गया।
सेवा भारती गोंडा के जिलाध्यक्ष डॉ. ओंकार पाठक ने बताया कि इस शिविर में डॉक्टर फारूक सगीर, डॉक्टर विनोद कुमार वर्मा, प्रवीण सिंह, विष्णु प्रजापति की टीम ने कुल 41 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ ही उन्हें आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई। यह भी बताया कि सेवा भारती के सक्रिय सदस्य डॉ ए पी सिंह, अनिल मित्तल, डा.जितेंद्र सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, संजय जायसवाल, संजय, मनी राम की खास भूमिका रही। आश्रम के प्रबंधक राजेश कुमार श्रीवास्तव तथा अधीक्षक योगेश प्रताप सिंह का सहयोग सराहनीय रहा। सेवा भारती जिला अध्यक्ष डॉक्टर ओंकार पाठक ने बताया कि 14 मई 2023 को मदर्स डे के अवसर पर 29 महिलाओं को भोजन, वस्त्र, चश्मे, छड़ी, नी कैप आदि उनकी आवश्यकता के सामान वितरित किए जाएंगे।
श्रीमती पुष्पा का दांत बनवाने की भी व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा अन्य वृद्धजन के स्वास्थ्य संबंधी व आवश्यक वस्तुओं की पूर्ति के संबंध में भी विचार विमर्श किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!