नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

गोंडा: कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह के समर्थन में आए गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह, कहा भारत में मिला कुश्ती को नया आयाम

1 min read

 1,442 views

गोंडा: कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह के समर्थन में आए गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह, कहा भारत में मिला कुश्ती को नया आयाम

 

गोण्डा ( युगनव टाइम्स लाइव ) यौन शोषण जैसे गंभीर आरोपों से घिरे भारतीय कुश्ती महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया का साथ मिलना जख्म पर मरहम लगाना है। वैसे तो बृजभूषण शरण सिंह और कीर्तिवर्धन सिंह के सियासी तथा निजी रिश्तों में तल्खी जगजाहिर है, लेकिन व्यक्तिगत रिश्ते चाहे जैसे हों, मगर विवाद के समय मनकापुर राजघराना बृजभूषण शरण सिंह के साथ खड़ा दिखाई पड़ रहा है।
गोण्डा से भाजपा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भईया ने साफ कहा है कि विवाद को राजनीतिक हवा दी जा रही है। जांच से ही स्थिति साफ हो जाएगी। कीर्तिवर्धन सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा कि यह सच है कि बृजभूषण शरण सिंह के समय में कुश्ती जगत में महत्वपूर्ण काम हुए हैं।
उन्होंने कहा कि जो भी आरोप लगे हैं, उनकी जांच हो रही है, सही तथ्य सामने आएगा। न्याय पालिका भी मामले को देख रही है। ऐसे में धैर्य रखना चाहिए, लेकिन यह मामला अब राजनीति से प्रेरित होता जा रहा है। पूरी उम्मीद है कि मामले में बृज भूषण शरण सिंह निर्दोष है, वह दोषमुक्त हो जाएगे । सांसद गोंडा ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राजनीतिक धरती खिसक चुकी है। उनके पास कुछ नहीं बचा है। किसी से पूछिए कि प्रियंका गांधी ने क्या कहा? उनकी कोई बात ही नहीं करता। कोई ध्यान भी नहीं देता। इसीलिए वह ऐसे बयान देती रहती हैं। उनका काम ही है विरोध करना। इसके अलावा उनके पास कुछ बचा ही नहीं है। फिलहाल गोंडा सांसद ने स्पष्ट रूप से संकेत दिया कि इस पूरे मामले में उन्होंने कैसरगंज सांसद का खुला विरोध न करके समर्थन किया है। बृजभूषण शरण सिंह व कीर्तिवर्धन सिंह दोनों भाजपा सांसद हैं, लेकिन राजनीतिक स्तर पर दोनों के बीच लंबी खाई रही। बृजभूषण सिंह कई बार मनकापुर राजघराने को निशाने पर भी ले चुके हैं। यही नहीं, कई मामलों में अक्सर दोनों आमने-सामने भी रहे हैं। इसके बाद भी गोण्डा सांसद ने ऐसे वक्त में बृजभूषण शरण सिंह के पक्ष में बयान दिया है, जब पूरी पार्टी खामोश है। उन्होंने कैसरगंज सांसद का नाम तो नहीं लिया, लेकिन कुश्ती में हुए कार्यों को महत्वपूर्ण बताते हुए उनके जांच में निर्दोष पाए जाने का संकेत जरूर दिया। जिसे लेकर खासी चर्चा है कि कीर्तिवर्धन सिंह ने बड़ा दिल दिखाया है।

 

बृजभूषण के निशाने पर रहा मनकापुर राजघराना

मनकापुर राजघराने पर निशाना साधकर कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कई बार बयान दिया। एक बार तो मनकापुर में ही उन्होंने राजघराने पर लोगों के उत्पीड़न तक का आरोप लगाया था। कई नाम भी लिए और इशारों में गंभीर आरोप भी जड़े थे। यहां तक की उन्होंने मनकापुर रियासत को भर की रियासत बता दिया था और कहा कि था कि यहां कभी राजा क्षत्रिय नहीं रहा। इतने बड़े आरोपों और सवालों पर भी कभी कीर्तिवर्धन सिंह ने पलटकर जवाब नहीं दिया। उन्होंने अब साथ आकर जिले में बड़ा संदेश दिया है।

 

दोनों सांसदों में है छत्तीस का आंकड़ा

दोनों सांसदों के बीच सियासी दूरियां अंदरखाने ही हैं। खुलकर तो कहीं विरोध की स्थिति नहीं बनती, मगर राजनीति में दोनों एक साथ बैठकर कोई फैसला नहीं लेते। अब गोंडा सांसद की दरियादिली से अगर दोनों की दूरियां कम हुईं तो जिले में सियासत को नई दिशा मिलनी तय है। माना जा रहा है कि दोनों की बीच दूरियां पैदा करके वाह वाही लूटने वालों को भी झटका लगेगा। फिलहाल संकेत तो यही मिल रहे हैं। अब देखना है कि गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भइया के पहल पर बृजभूषण शरण सिंह राजनीतिक हलकों में किस तरीके से लेते हैं..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!