नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

रास्ते पर जलभराव से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 2,229 views

नवाबगंज (गोंडा) क्षेत्र के कल्यानपुर गाँव में एक दशक से मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या से परेशान और आक्रोशित ग्रामीण महिलाओं और पुरूषों ने प्रदर्शन किया। विकास खंड के कल्यानपुर गाँव के डीह मजरे में प्राथमिक विद्यालय होते हुए प्रसिद्ध नगवा सम्मय माता मंदिर को जाने वाली सड़क पर करीब एक दशक से जलभराव बना हुआ है जिससे ग्रामीणों के साथ विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को भी इसी गंदे पानी से होकर आना जाना पड रहा है। गांव के कुलदीप ने कहा कि कई बार समस्या के बारे में ग्राम प्रधान और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है। रामसूरत ने बताया कि एक बार अखबार में खबर छपी थी तब नाली का निर्माण कराया गया लेकिन नाली सड़क से काफी ऊपर है जिससे जल निकास नहीं हो रहा है। कीर्ति नाम की महिला ने कहा कि यदि समस्या का समाधान नहीं होगा तो हम लोग आगामी चुनाव में बहिष्कार करेंगे। यह क्षेत्र पूर्व मंत्री और वर्तमान भाजपा विधायक रमापति शास्त्री और सांसद गोंडा कीर्ति वर्धन सिंह का निर्वाचन क्षेत्र है और दोनो ही लोग एक दशक से इस क्षेत्र के जनप्रतिनिधि हैं फिर भी एक दशक से इस गांव के साथ – साथ हजारों राहगीर इस जलभराव की समस्या का दंश झेल रहे हैं। बुधवार को नरेशे, छोटेलाल, सुंदर, सुमित सत्यम, अक्षत आदि लोगों ने प्रदर्शन किया। गांव वालों ने बताया कि आगामी 04 जून को नगवा मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जायेगा जिसमें गाँव और आसपास के क्षेत्रों से हजारों लोग शरीक होंगे लेकिन रास्ते की समस्या से लोगों को दिक्कत होती है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!