नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

गोंडा : संविदा कर्मी हुआ अपंग, सेवा प्रदाता कम्पनी ने नहीं की कोई मदद

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,546 views

  1. गोंडा : संविदा कर्मी हुआ अपंग, सेवा प्रदाता कम्पनी ने नहीं की कोई मदद

वजीरगंज (गोंडा ) युगनव टाइम्स लाइव / थाना क्षेत्र के मोहनपुर उप केंद्र पर कार्यरत लाइनमैन उदयराज उर्फ गिल्ली बीती 1 अप्रैल 2023 की शाम को 11000 केवीए की चलती लाइन की चपेट में आकर झुलसते हुए खम्भे से गिरा। तमाम इलाज के बाद भी कमर से अपंग हो गया। इलाज के अभाव में अब वह अपने घर पर पड़ा है। सेवा प्रदाता कम्पनी ने अब तक उस की कोई सहायता नहीं की।
वजीरगंज के गनेशपुर ग्रंट निवासी उदयराज की अगस्त 2022 में सेवा प्रदाता संस्था प्राइम वन कम्पनी की तरफ से मोहनपुर विद्युत उप केंद्र पर लाइनमैन के रूप में नियुक्ति हुई थी।वह सदस्य क्षेत्र पंचायत के पद से त्यागपत्र दे कर भर्ती हुआ था।उसका कहना है कि वह बीती 1 अप्रैल की शाम को करनीपुर के लालापुरवा के समीप एक खम्भे पर फ्यूज बांधने गया था।उसने फोन पर सब स्टेशन से बानेपुर फीडर का सिट डाउन मांगा व मिलने पर सैंडल पहन कर खम्भे पर चढ़ गया।जैसे ही उसने फ्यूज बांधने के लिए हाथ बढ़ाया तो उसे करेंट लगा व उसका हाथ जलने लगा।वह पीछे के बल बिना सैंडल के ही नीचे गिरा व कमर से अपंग हो गया।उसे 108 एम्बुलेन्स से सीएचसी लाया गया व रेफर होने पर जनपद चिकित्सालय लाया गया।वहां से जवाब मिलने पर उसने गोंडा मुख्यालय व बस्ती मुख्यालय,लखनऊ के ख्यातिनाम चिकित्सालयों,अयोध्या के मेडिकल कालेज,पीजीआई लखनऊ में भी कई-कई दिनों तक भर्ती रह कर अपना इलाज कराया व धनाभाव में निराश होकर घर वापस आ गया जहां, उठने-बैठने,चलने-फिरने से मजबूर उदयराज अब घर पर पड़ा है। उसने बताया कि उसे जेई टिकरी ने 5000 रुपए, एसडीओ नवाबगंज ने 5000 रुपए व अधिशासी अभियंता द्वितीय ने भी 5000 रुपयों की आर्थिक सहायता प्रदान की है।इसके अलावा मोहनपुर,टिकरी व नवाबगंज के संविदा कर्मियों ने आपस में चंदा लगा 22500 रुपयों की मदद की है लेकिन सेवा प्रदाता कम्पनी प्राइम वन ने अभी तक कोई मदद नहीं की है।न ही कोई घर तक आया है।प्राइम वन के सुपरवाइजर अमित भट्ट का कहना है कि वह अपने इलाज के कागजात जब कम्पनी को देगा तब उसे पीएफ आफिस से इलाज का पैसा देय होगा। बिना इलाज के बिल वाउचर लगाए पैसा भुगतान हो पाना संभव नहीं है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!