नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

गोंडा : महर्षि पतंजलि के नाम से बना स्मृतिद्वार, जगी विकास की आस

1 min read

 1,296 views

गोंडा : महर्षि पतंजलि के नाम से बना स्मृतिद्वार, जगी विकास की आस

 

वजीरगंज ( गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव / थाना क्षेत्र वजीरगंज के कोडर में स्थित महर्षि पतंजलि जन्मस्थली के नाम पर गोंडा अयोध्या मार्ग पर आखिर महर्षि पतंजलि के नाम से एक स्मृतिद्वार का निर्माण हो ही गया।
ये विधायक प्रेमनारायण पांडेय की पहल पर संभव हुआ है।अयोध्या गोण्डा मार्ग पर निर्मित स्मृतिद्वार के दोनों किनारों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह व तरबगंज विधायक प्रेमनारायण पांडेय के चित्र भी बने हैं। 7 से 9 लाख रुपये की लागत से बने इस स्मृतिद्वार से योग के जनक महर्षि पतंजलि के नाम एक अधिकृत स्मारक बन गया।महर्षि पतंजलि की जन्मभूमि पर अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों के आवागमन तो खूब हुए हैं। तथा जन्मस्थल के विकास के कसीदे भी खूब पढ़े पर परिणाम ढाक के तीन पात ही रहे।
जन्मस्थल के विकास को लेकर विधायक प्रेमनारायण पांडेय की पहल पर स्मृतिद्वार का निर्माण तो हो गया। अन्य योजनाएं के जमीन पर उतरने की उम्मीद लोग लगाए हुए हैं। परंतु अभी तक धरातल पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा। कोंडर ग्राम प्रधान विपिन सिंह ने कहा कि उनकी ग्राम पंचायत का सौभाग्य है कि महर्षि पतंजलि की जन्मभूमि यहां है। तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पांडे ने वृहद स्तर पर जन्मस्थान के विकास की परियोजनाओं का प्रस्ताव भेजा है। शीघ्र वो भी मूर्तिरूप लेगा। उन्होंने कहा योगगुरू रामदेव महर्षि पतंजलि के नाम पर तमाम प्रकार के उद्योग चला रहे हैं.। उन्हें पत्राचार के माध्यम से कई बार ग्राम वासियों द्वारा महर्षि पतंजलि जन्मस्थली के विकास के बारे में आग्रह किया गया परंतु परिणाम कुछ भी नहीं मिला।
विधायक के प्रयास से क्षेत्र के सभी प्रमुख सड़कों पर महापुरुषों के नाम की दर्जनों स्मृति द्वार बनाए गए.। जिससे युवाओं में देशभक्ति का जज्बा पैदा हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!