नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

बस्ती : पुलिस ने नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए किया फ्लैग मार्च

1 min read

 1,083 views

मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
रुधौली (बस्ती) पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी व  क्षेत्राधिकारी  श्रीमती प्रीती खरवार  तथा थाना प्रभारी निरीक्षक रुधौली  संजय कुमार मय भारी पुलिस बल के साथ आइटीबीपी के उपनिरीक्षक नरेंद्र चंद्र मय प्लाटून के मौजूदगी में आगामी नगर पंचायत चुनाव के दृष्टिगत थाना रुधौली क्षेत्र के बखिरा तिराहा,डुमरियागंज मोड़, भानपुर तिराहा, सीएचसी रूधौली में फ्लैग मार्च किया गया। तथा चुनाव में आने वाले पुलिस व अर्धसैनिक बल के ठहरने के लिए नामित महेश प्रताप इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान विद्यालय के कमरे ,शौचालय , स्नानगृह भोजनालय, लाइट आदि को चेक किया गया। लोगों से आदर्श आचार संघिता को पालन करने हेतु एवं आगामी नगर पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न बनाने हेतु अपील किया गया
पैदल मार्च के दौरान उक्त अधिकारियों द्वारा तथा थाना प्रभारी निरीक्षक रुदौली संजय कुमार ने क्षेत्र के लोगों को नगर निकाय चुनाव 20 23 को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी लोगों से अपील की है उन्होंने पैदल मार्च के दौरान कहा कि चुनाव में कोई भी व गड़बड़ी करने की कोशिश करता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा वह चाहे जो भी हो और कितना पहुंच वाला क्यों ना हो थाना प्रभारी निरीक्षक रुदौली संजय कुमार ने हमारे संवाददाता मोहम्मद सुलेमान को दूरभाष पर बताया कि नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना पुलिस का कर्तव्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!