नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

बड़ी खबर : अवैध रूप से पेट्रोलियम पदार्थ का व्यापार कर रहा टैंकर जब्त

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 2,750 views

     अशफाक आलम
खोड़ारे (गोण्डा) युगनव टाइम्स लाइव /थाना क्षेत्र में अवैध टैंकर के माध्यम से अवैध रूप से पेट्रोलियम पदार्थ का व्यापार करते हुए टैंकर जब्त कर पूर्ति निरीक्षक बभनजोत शिवप्रकाश आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 में दो लोगो पर मुकदमा दर्ज कराई गई है।
पूर्ति निरीक्षक  शिवप्रकाश ने बताया कि विगत 1 मई को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि कुकनगर ग्रट के आजाद नगर बाजार में विनय कुमार यादव व राजेश यादव द्वारा अवैध रूप से पेट्रोलियम का व्यापार किया जाता है।
जिसकी जांच मेरी संयुक्त टीम द्वारा की गई। जांच में पाया गया कि उपरोक्त लोगो द्वारा पेट्रोल पंपों से डीजल खरीदकर चलायमान वहां ट्रैक्टर आदि चलित उपकरणों में बिना फुटकर बिक्री लाइसेंस के कथित डीजल की बिक्री की जा रही है,जिसकी पुष्टि जांच के दौरान ट्रैक्टर में डीजल भरते हुए पाया गया। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि बाबू फ्यूल सर्विसेस प्रा०ली० के वाहन से इंडियन ऑयल के गोंडा डिपो के बजाय पेट्रोल पंप से डीजल खरीदकर बिना फुटकर डीजल बिक्री लाइसेंस के टैंकर में कथित डीजल भंडारित कर आजाद नगर बाजार में 90.90₹ प्रति लीटर डीजल की बिक्री की जा रही थी।जिसपर कार्यवाही करते हुए  आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955की धारा 3/7 के अन्तर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
थाना प्रभारी सुरेश वर्मा ने बताया कि टैंकर में कब्जे में लिए लिया गया और मुकदमा लिख विधिक कार्यवाही की जा रही है। शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!