नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

ओवरटेक करने के चक्कर में आरक्षी सहित दो अन्य घायल

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 2,686 views

गौरव यादव

नवाबगंज (गोंडा) थाना क्षेत्र के नगवा गाँव में बाइक ओवरटेक करने के चक्कर में दो बाइक सवार और एक पुलिस आरक्षी घायल हो गए। घायलों का इलाज कस्बे के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। थाना क्षेत्र के नगवा गाँव के मोड़ पर अयोध्या-गोंडा मार्ग पर सरयूघाट चौकी पर नियुक्त आरक्षी धीरेन्द्र कुमार अपनी बाइक से चौकी पर जा रहे थे तभी पीछे से एक बाइक पर सवार दो युवकों ने उन्हें ओवरटेक किया। ओवरटेक करते समय दोनो बाइकों की हैंडल फंस गई जिससे आरक्षी समेत दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा तीनों घायलों को कस्बे के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां उनका इलाज जारी है। बाइक पर सवार दोनों युवकों की पहचान आलोक कुमार उम्र 18 पुत्र केशवराम एवं ओमकांर निषाद उम्र 20 पुत्र आशाराम निषाद निवासी मल्लहन पुरवा दुल्लापुर थाना नवाबगंज के रूप में हुई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!