नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

गोण्डा : बाइक से गिरकर महिला घायल, सूचना पर पहुंची पुलिस उपचार के लिए भेजवाया अस्पताल

1 min read

 1,640 views

 

जनक राम वर्मा
अलावल देवरिया (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव/ गोंडा उतरौला मार्ग पर बाइक से गिरकर महिला हुई घायल। उपचार के लिए पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल महिला को भेजवाया अस्पताल। देहात कोतवाली के अंतर्गत आने वाले पुलिस चौकी सालपुर उपनिरीक्षक लाल बहादुर सिंह ने बताया कि गोंडा उतरौला मार्ग पर ग्राम सभा खरहंटिया के विश्वागनेश के पास गोंडा की तरफ से आ रही बाइक पर बैठी महिला अचानक रोड पर गिर गई जिससे गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसकी सूचना वहां पर मौजूद लोगों ने पुलिस चौकी सालपुर पुलिस को दी। सूचना पाकर हमराही सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस को बुलाकर घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया गया। उपनिरीक्षक लाल बहादुर सिंह ने बताया कि बाइक सवार महादेव प्रसाद पुत्र छांगुर निवासी पिपरा-भिटौरा थाना मोतीगंज ने पूछने पर बताया कि किसी काम से अपनी पत्नी और बहू के साथ बाइक से गोंडा गए हुए थे। गोंडा से घर वापस आते समय विश्वागनेश के पास गोंडा उतरौला मार्ग पर बाइक पर बैठी बहू को अचानक चक्कर आ गया और बाइक से रोड पर गिर गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उप निरीक्षक लाल बहादुर सिंह ने बताया कि सूचना पाकर हमराही सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया गया है। वहां पर मौजूद लोगों ने पुलिस की काफी सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!