वजीरगंज (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव / थाना क्षेत्र के भगोहर निवासी शुभम शर्मा ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर कहा कि प्रार्थी ड्राइविंग का कार्य करता है। उसी से परिवार का जीविका चलता है।
गत 28 अप्रैल को शाम 6 बजे वो अपनी अल्टो कार का शीशा साफ कर रहा था उसी दौरान पीछे से आए थाने के आरक्षी आशीष दीक्षित पर अनदेखी के कारण पानी के छींटे पड़ गए। जिसे लेकर वर्दी का रौब झाड़ते हुए सिपाही ने कालर पकड़कर वादी से अभद्रता करते हुए बेरहमी से मारा पीटा तथा धमकी भी दी। उक्त सिपाही से मुझे डर है कि कहीं फर्जी तरीके से किसी मामले में मुझे फंसा न दे। तथा हत्या की आशंका है।इस आशय का प्रार्थना पत्र पुलिस अधीक्षक को देकर न्याय की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस अधीक्षक ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए है।