मोहम्मद सुलेमान
रुधौली (बस्ती) युगनव टाइम्स लाइव / पुलिस अधीक्षक बस्ती गोपाल कृष्ण चौधरी के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती दीपेन्द्र नाथ चौधरी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी रुधौली प्रीती खरवार के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगायें जाने हेतु प्रभारी निरीक्षक रुधौली संजय कुमार के नेतृत्व में थाना रुधौली जनपद बस्ती मय पुलिस टीम ने 5 नफर वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। रुधौली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया की पुलिस ने 5 नफर वारंटी रामविलास पुत्र रामकरन उम्र 38 वर्ष निवासी परसा दमया थाना रुधौली जनपद बस्ती मु०नं0 – 543/14 धारा – 147/323/504/506 IPC से सम्बंधित, विनोद कुमार पुत्र जित्तू प्रसाद उम्र 30 वर्ष निवासी परसा दमया थाना रुधौली जनपद बस्ती मु०नं0 – 543/14 धारा – 147/323/504/506 IPC से सम्बंधित, जित्तू प्रसाद पुत्र दुखरन उम्र 60 वर्ष निवासी परसा दमया थाना रुधौली जनपद बस्ती मु०नं0 – 543/14 धारा – 147/323/504/506 IPC से सम्बंधित, राम अदालत पुत्र उम्र 60 वर्ष निवासी परसा दमया थाना रुधौली जनपद बस्ती
मु०नं0 – 543/14 धारा – 147/323/504/506 IPC से सम्बंधित, राम उजागिर पुत्र संतराम उम्र 55 वर्ष निवासी परसा दमया थाना रुधौली जनपद बस्ती मु०नं0 – 543/14 धारा – 147/323/504/506 IPC से सम्बंधित को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया।
गिरफ्तारकर्ता टीम में विशुनपुरवा चौकी प्रभारी रीतेश कुमार सिंह, का0 नर्वदेश्वर शामिल रहे।