नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

बभनजोत: शिरीन अकलीम ने हाई स्कूल में 92.16 प्रतिशत नंबर पाकर कॉलेज टॉप किया

1 min read

 1,356 views

अशफाक आलम
गौरा चौकी (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव / मेहनत करने की लगन और दिल में कुछ करने का जज्बा हो तो परिस्थितियां आड़े हाथ नहीं आती l माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में इस बार भी लड़कियों ने अपना लोहा मनवाया l प्रदेश की टॉप सूचियों में भी लड़कियां वरीयता क्रम में ऊंचे पायदान पर बनी हुई है l

ब्लॉक बभनजोत के अंतर्गत जनता इंटर कॉलेज गाजीपुर में पढ़ रही दसवीं क्लास की छात्रा शिरीन अकलीम ने हाई स्कूल में 92% से ज्यादा नंबर पाकर कॉलेज टॉप किया l शिरीन अकलीम ने गाजीपुर जनता इंटर कॉलेज में हाईस्कूल परीक्षा मे कॉलेज टाप कर मां-बाप के साथ-साथ क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है l शिरीन अकलीम ने इस बार हाईस्कूल की परीक्षा में 600 पूर्णांक में से 553 अंक प्राप्त करके कॉलेज टॉप किया है l छात्रा शिरीन अकलीम के पिता मोहम्मद अकलीम ए जी हाशमी इंटर कॉलेज सादुल्लाह नगर में शिक्षक हैं और माता का कमर जहां ग्रहणी हैं l

उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय कोचिंग मास्टर मतीउर रहमान , कॉलेज के प्रधानाचार्य रियाजुद्दीन खान, शिक्षक मोहम्मद उमर, फिरोज अहमद, मसूद उर रहमान, एहसान उर रहमान ,मोहम्मद जावेद, एजाजुद्दीन, अनिल वर्मा सहित अपने माता को पिता को दिया है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!