नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

मोतीगंज : पुलिस ने किया बैंक चेकिंग सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा बैंक कर्मियों को किया जागरूक

1 min read

 1,135 views

मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह
मोतीगंज (गोंडा ) युगनव टाइम्स लाइव /मोतीगंज पुलिस द्वारा बृहस्पतिवार को बैंक चेकिंग अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा बैंक कर्मियों को किया जागरूक
मोतीगंज थाना अध्यक्ष प्रबोध कुमार के निर्देश पर थाने के उपनिरीक्षक उमेश कुमार वर्मा ने मोतीगंज बाजार में पहुंचकर प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक को चेक किया तथा बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरा बैंक रजिस्टर ड्यूटी रजिस्टर को चेक कर बैंक कर्मियों को जागरूक किया
उप निरीक्षक उमेश कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक गोंडा के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए बैंक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है उक्त आदेश यह क्रम में मोतीगंज प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक पंजाब नेशनल बैंक कहोबा को चेक किया गया तथा बैंक कर्मियों और खाताधारकों को जागरूक करते हुए सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई उन्होंने बैंक सुरक्षा ड्यूटी में लगे सुरक्षाकर्मियों को भी जागरूक किया और कहा कि बैंक के आसपास कोई भी अगर फर्जी तरीके से घूमता पाया जाता है तो उसे कड़ाई से पूछताछ की जाए और यह हिदायत देकर जाने दिया जाए कि दोबारा बैंक के आसपास ना दिखाई दे अगर बैंक में काम है तो ही आए और बैंक से संबंधित कागजात या पासबुक अपने साथ रखें बैंक चेकिंग के दौरान संदिग्ध का भी चेकिंग अपने द्वारा किया गया
उप निरीक्षक उमेश कुमार वर्मा ने सुरक्षाकर्मी को कड़ी निर्देश देते हुए बताया कि ड्यूटी के दौरान लापरवाही बर्दाश्त नहीं अगर कोई भी लापरवाही करेगा तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!