गोंडा : पुलिस चौकी भानपुर पुलिस ने किया पैदल गस्त सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज
1 min read
3,443 views
गोंडा : पुलिस चौकी भानपुर पुलिस ने किया पैदल गस्त सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजगोंडा( युगनव टाइम्स लाइव ) थाना तरबगंज के भानपुर चौकी प्रभारी सोम प्रताप सिंह हमराही सिपाहियों के साथ शनिवार शाम को चौकी क्षेत्र में किया पैदल गस्त सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा क्षेत्रवासियों को किया जागरूक। चौकी प्रभारी भानपुर सोम प्रताप सिंह हमराही सिपाहियों के साथ पकड़ी बाजार में पहुंचकर पैदल गस्त करते हुए क्षेत्रवासियों से अमन चैन शांति व्यवस्था कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की और कहा कि अगर किसी भी व्यापारी दुकानदार या क्षेत्रवासी को कोई परेशान करता है तो तुरंत पुलिस का सहयोग ले पुलिस चौबिस घंटा जनता के सहयोग के लिए तत्पर है। उन्होंने पैदल गस्त के दौरान क्षेत्र वासियों से आह्वान किया कि आने वाले ईद के त्यौहार को सभी लोग आपसी भाईचारे के साथ एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे अगर त्यौहार में कोई भी अराजक तत्व खलल डालने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हमेशा आप लोगों के सहयोग के लिए तत्पर है।
