नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी पर थाने पहुंचा दंपत्ति , नहीं हुई सुनवाई, छुब्ध होकर जहरीला पदार्थ खाया, हालत नाजुक जिला अस्पताल में चल रहा है इलाज 

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 4,399 views

अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी पर थाने पहुंचा दंपत्ति , नहीं हुई सुनवाई, छुब्ध होकर जहरीला पदार्थ खाया, हालत नाजुक जिला अस्पताल में चल रहा है इलाज

 

 

गोण्डा( युगनव टाइम्स लाइव ) अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी को लेकर थाने पहुंची महिला, धानेपुर थाने पर नहीं हुई सुनवाई दंपत्ति जहरीला पदार्थ खाया हालत गंभीर होने पर सीएचसी मुजेहना से जिला अस्पताल रिफर ग्राम रुद्रगढ़ नौसी के मजरा गडरिहन पुरवा में थाने पर सुनवाई ना होने से आहत पीड़ित महिला तबस्सुम पत्नी मोहम्मद सिराज व उसके पति मोहम्मद सिराज ने जहर खा लिया हालत गंभीर होने पर ग्रामीणों ने सीएचसी मुजेहना लाए जहां से हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी अनुसार धानेपुर थाना क्षेत्र के रूद्र गढ़ नौसी के मजरा गडरिहनपुरवा की महिला तबस्सुम ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी से तंग आकर 2 दिन पहले धानेपुर पुलिस से एक व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी जिसपर पुलिस ने लीपापोती करते हुए दोनों पक्षों का सुलह समझौता करा दिया। आज फिर दोनों पक्षों में इसी बात को लेकर विवाद हुआ और आहत होकर दंपत्ति ने जहर खा लिया। ग्रामीणों ने पति को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचा दिया और इसकी सूचना डायल 112 पुलिस कर्मियों को किसी ग्रामीण ने दी।जिस पर डायल 112 पुलिस कर्मियों prb 0866 ने पत्नी तबस्सुम को सीएचसी मुजेहना भिजवाया। जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया।

थानाध्यक्ष ब्रह्मानंद सिंह ने बताया कि बीते 7 अप्रैल को दोनों पक्ष थाने पर एक दूसरे के खिलाफ शिकायती प्रार्थना पत्र दिए थे उसके बाद दोनों पक्षों की आपसी सहमति से सुलह समझौता करा दिया गया था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!