नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

गोंडा : शौंच के लिए गई बालिका पर सिरफिरे ने बांके से किया जानलेवा हमला,हालत नाजुक

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,232 views

आर पी तिवारी
इटियाथोक (गोण्डा) युगनव टाइम्स लाइव / थाना क्षेत्र के दुल्हापुर पहाड़ी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना प्रकाश में आई है। शौच के लिए गई नाबालिक लड़की पर पड़ोस गांव के रहने वाले सिरफिरे युवक ने बांके से ताबड़तोड़ प्रहार कर मरणासन्न कर दिया। स्वजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ बच्ची को गंभीर हालत में 108 एंबुलेंस से इटियाथोक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने बच्ची की हालत नाजुक बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इटियाथोक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दुल्हापुर पहाड़ी के मजरा मोफिया निवासी मोहीउद्दीन ने बताया कि आज सुबह 8:00 बजे के करीब मेरी नातिन दो अन्य बच्चों के साथ गांव के बाहर शौच के लिए गई थी यहां पहले से घात लगाए बैठे नीरज अवस्थी नें बच्चों को पकड़ने के लिए दौड़ाया दो बच्चे किसी तरह उसके चंगुल से छूट कर भाग खड़े हुए। वही नातिन को उसने पकड़ लिया और आम के पेड़ के नीचे ले जाकर बांके से उसके चेहरे पर कई प्रहार किया तथा उसकी दोनों आंखें निकाल ली। इसके बाद बांके को सरसो के खेत में फेंक कर मौके से फरार हो गया।थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना से गांव में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है स्वजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को आला कत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची के चाचा जाहीर अली की तहरीर पर हत्या का प्रयास सहित अन्य धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!