नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

बस्ती : सरसों के खेत में फेंके गए महिला का शव बरामद, पुलिस ने हत्या अभियुक्त को किया गिरफ्तार

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,368 views

मोहम्मद सुलेमान/ सलाहुद्दीन
रुधौली (बस्ती )युगनव टाइम्स लाइव / थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरा में सरसों के खेत में धारदार हथियार से किये गए महिला के हत्या का सफल अनावरण कर पुलिस ने अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक कृष्ण गोपाल चौधरी के निर्देशन में थाना रुधौली पुलिस व स्वाट टीम बस्ती द्वारा दिनांक 19.03.2023 को ग्राम सेमरा में सरसों के खेत में धारदार हथियार से किये गए महिला के हत्या के सम्बन्ध में पंजीकृत अ0स0 75/2023 धारा 302 IPC का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त अजय कुमार यादव पुत्र स्व0 श्यामसुन्दर यादव को दिनांक-20.03.2023 को समय करीब 06:55 बजे थाना रुधौली क्षेत्रान्तर्गत भीटा रामसेन के पास से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
व्यक्ति के पास से एक अदद धारदार हसिया,
अभियुक्त का कपड़ा (जला हुआ) बरामद हुआ है।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि मृतका जो मेरी सगी पट्टीदार है | दिनांक 18.03.2023 को दिन में समय करीब 10:30 बजे मैं अपने खेत की निगरानी करने गया था जिसके बगल में मृतका का सरसो का खेत है जहां वह उस समय मौजूद थी | मैं अपने खेत को देखने के लिये उनके सरसो के खेत के कुछ दुर पर जैसे ही पहुंचा कि वह मुझे गाली देते हुए ताना मारने लगी जिसका मैंने रुक कर विरोध किया तो वह गाली देते हुए अपने हाथ में लिए एक ईट के टुकड़े को मेरे ऊपर फेंकी जोकि सरसो के झाड़ में फंस गई | मैं काफी क्रोधित हो उठा और उसी ईट के टुकड़े को लेकर मृतका की तरफ दौड़ा जिसे देखकर वह भागना चाह रही थी कि मैं उनके पास पहुंच गया और जैसे ही वह मेरी तरफ मुड़ी वैसे ही अपने हाथ में लिये ईंट के टुकड़े से उनके सिर पर तेजी से मार दिया जिससे वह वहीं गिर गयी जिसके बाद वह फिर उठने की कोशिश कर रही थी जिस पर मैंने उनके हाथ से हसिया छीनकर उनके गले को काट दिया जिनके गले से निकला खून मेरे पहने हुए शर्ट व लोवर पर लग गया था जिसे बिना किसी को बताये घर लेकर आने के बाद मृतका के घर से करीब 500 मीटर दक्षिण में स्थित चकरोड पर ले जाकर रात्रि करीब 08:00 बजे पुआल में लपेट कर शर्ट व लोवर को जला दिया । मैं काफी डरा हुई था जिससे पूरी रात सोया नहीं हूँ और आज घर से सन्तकबीर नगर जाने के लिये निकला था कि आप लोगों द्वारा पकड़ लिया गया ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार,प्रभारी स्वाट टीम उ0नि0 उमाशंकर त्रिपाठी,प्रभारी चौकी हनुमानगंज उ0नि0 अजय कुमार सिंह,हे0का0 दिग्विजय सिंह, चन्द्रकेश राय,रजनी कान्त त्रिपाठी, का0 सतीश कुमार यादव, अंकित राय, सुभेन्द्र तिवारी, अभिलाष प्रताप सिंह व मनोज कुमार यादव, धर्मेन्द्र कुमार, रमेश कुमार, सुधीर शर्मा,धीरज यादव, अरविन्द यादव व किशन सिंह स्वाट टीम जनपद बस्ती ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!