नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

बड़ी खबर : सीबीआई ने पर्ल्स समूह के निदेशक को पोंजी घोटाले में किया गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिशूल के तहत हुई कार्यवाही

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 2,505 views

दिल्ली(युगनव टाइम्स लाइव) सीबीआई ने पर्ल्स समूह के निदेशक हरचंद सिंह गिल को करोड़ों रुपये के पोंजी घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। उन्हें फिजी से प्रत्यर्पित किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि विदेश में रह रहे भगोड़ों को वापस लाने के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की ओर से शुरू किए गए ‘ऑपरेशन त्रिशूल’ के तहत गिल को फिजी द्वीप समूह से प्रत्यर्पित किए जाने के बाद सोमवार देर भारत लाया गया।

सीबीआई का दावा है कि पिछले साल अभियान शुरू होने के बाद से करीब 30 भगोड़ों को सफलतापूर्वक भारत लाया गया। इस अभियान का उद्देश्य इंटरपोल की मदद से अपराधियों और भगोड़ों की आय का पता लगाना और उन्हें वापस लाना है। एजेंसी ने पर्ल्स समूह और उसके संस्थापक निर्मल सिंह भंगू के खिलाफ 19 फरवरी 2014 को भोले-भाले निवेशकों को उनके निवेश के बदले जमीन की पेशकश कर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोपों पर जांच शुरू की थी। एजेंसी ने आरोप लगाया है कि कंपनी ने देश भर में इन निवेशकों को धोखा देकर 60,000 करोड़ रुपये से अधिक की हेराफेरी की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!