नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

चलती बस में अचानक लगी आग, खिड़कियों से कूदकर यात्रियों ने बचाई जान

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,969 views

युगनव टाइम्स लाइव/ समाचार सूत्रों के हवाले से :- बिहार के नवादा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां यात्रियों से भरी चलती बस में अचानक आग लग गई और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। दरअसल पटना-रांची एनएच-31 पर अकबरपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर मोड़ के समीप बस में आग लग गयी, जिसके बाद किसी तरह जैसे-तैसे बस में सवार यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बचाई।
सोनू मोनू ट्रैवल्स नाम की जिस बस में आग लगी वह कोलकाता से नवादा आ रही थी. होली त्योहार को लेकर इस बस में यात्रियों की काफी भीड़ भी थी। इसी दौरान जैसे ही यात्रियों ने बस में आग लगते देखी वे दहशत में आ गए,इसके बाद ड्राइवर ने बस को रोक दिया। फिर लोग किसी तरह आननफानन में जलती बस से खिड़की और दरवाजे के सहारे नीचे कूदते गए और तब जाकर लोगों की जान बच सकी।
इस दौरान स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना पुलिस और दमकल की टीम को दी, जिसके बाद फायरब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर बस में लगी आग पर काबू पाया लेकिन, तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!