नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

जब दुल्हन गई ब्यूटी पार्लर, पति ने किया शादी से इंकार

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,786 views

युगनव टाइम्स लाइव (न्यूज़ सूत्रों के हवाले से )

कर्नाटक : कर्नाटक से एक एसी घटना सामने आई है। जिसे जानकर आप भी हैरान है जाएंगे। हर कोई चाहता है की अपनी शादी में वह सबसे सुंदर लगे। शादी के पलों को यादगार बनाने के लिए दूल्हा-दुल्हन की तस्वीर खिंची जाती हैं। तस्वीरों में अच्छा दिखने के लिए दुल्हन ब्राइडल मेकअप भी करवाती है। यह मामला कर्नाटक के हसन जिला स्थित अरासिकेरे गांव का है। दरअसल यहां एक दुल्हन को शादी के दिन ही ब्यूटी पॉलर जाना भारी पड़ गया। दुल्हन की हालत देखकर दूल्हे ने शादी से इंकार कर दिया।

दुल्हन अपने कस्बे के ब्यूटी पार्लर गई थी। उसका इरादा अपना मेकओवर कराने का था। वहां पर उसने पहले चेहरे पर फाउंडेशन लगवाया। वह कुछ नया ट्राई करना चाहती थी। इसलिए फाउंडेशन के बाद उसने स्टीम लिया। स्टीम लेते ही उसका चेहरा जल गया और जगह-जगह से सूज गया।

उधर दूल्हे ने जब लड़की के इस हाल के बारे में सुना तो उसने शादी से ही इंकार कर दिया। लोगों के बार-बार समझाने के बावजूद वह राजी नहीं हुआ और आखिरकार शादी टूट गई। वहीं, लड़की के घरवाले पहले तो उसे लेकर हॉस्पिटल गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। इसके बाद ब्यूटी पार्लर की मालकिन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!