नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

अमेरिका के लॉस एंजिल्स शहर कैलिफोर्निया और इसके आसपास रह रहे भारतीय मूल के अमेरिकियों ने मनाया होली

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 3,710 views

मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव ) समाजसेवी सुशील मिश्रा ने अपनी विविधतापूर्ण सांस्कृतिक के साथ गहरा जुड़ाव उस समय एक बार फिर नजर आया अमेरिका के लॉस एंजिल्स शहर कैलिफोर्निया
और इसके आसपास रह रहे भारतीय मूल के अमेरिकियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ रंगों का त्योहार होली मनाया।जीवन की व्यस्तता से कुछ समय निकाल कर यह लोग शनिवार को भाईचारे और सौहार्द्र की भावना से से होली का पर्व मनाने के लिए इकट्ठे हुए।अमेरिका के लॉस एंजिल्स शहर कैलिफोर्निया पशुपतिनाथ मंदिर गार्डन में होली मिलन समारोह दिन भर आयोजन किए गए। लोगों ने होली जलाई और एक- दूसरे को इस त्योहार की बधाइयां दी। इस अवसर पर बॉलीवुड के गीतों ने समां बांध दिया और भारतीय मूल के अमेरिकियों ने जम कर नृत्य किया। एक ओर जहां उनके थिरकते कदम रूक नहीं रहे थे वहीं भारतीय पारंपरिक मिठाइयों ने यह आनंद दोगुना कर दिया। किशारों,महिलाओ और बच्चों के साथ सभी ने एक-दूसरे को रंग लगाया। अमेरिकी समूह ने भी इसमें पूरे उत्साह से भाग लिया। कुछ वयस्क भारतीय अमेरिकी युवाओं को इस त्योहार का महत्व समझाते हुए भी देखे गए। इस अवसर पर एक व्यक्ति ने कहा, ‘जब बात होली के त्योहार की हो तो आपको रंगों से रंगा हुआ, प्रसन्न तथा खुशमिजाज होना चाहिए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!