नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

होली व शब-ए-बारात पर प्रशासन की पैनी नजर,आपत्तिजनक पोस्ट करने पर होगी करवाई

1 min read

 1,815 views

अलावल देवरिया (गोण्डा) युगनव टाइम्स लाइव / जिलाधिकारी डा० उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में होली का त्यौहार सकुशल एवं शांतिपूर्ण तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने हेतु पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि शब- ए-बारात और होली का पर्व एक साथ होने पर सभी धर्मगुरूओं से अपेक्षा की जाती है कि सभी धर्मसमुदाय के लोग आपसी भाईचारे व सौहार्दपूर्ण वातावरण को बनायें रखें। सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखी जाय। कोई भी आपत्ति जनक पोस्ट करने पर उसके खिलाफ तुरन्त कानूनी कार्यवाही की जायेगी।
उन्होंने एसडीएम व खाद्य सुरक्षा अधिकारी को भी निर्देशित किया कि दुकानों पर मिष्ठान आदि की गुणवत्ता एवं एक्सपायरी डेट का निरीक्षण कर लें। उन्होंने अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया कि शहर में साफ-सफाई व शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कर लें, ताकि त्यौहार में किसी प्रकार का व्यवधान न आने पाये। इसी प्रकार अधिशाषी अधिकारी विद्युत को भी निर्देशित किया कि जनपद में विद्युत की सप्लाई सुचारू रूप मिलनी चाहिये। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया है कि होली के त्यौहार को मद्दे नजर रखते हुए जनपद में सभी सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर इमरजेन्सी व्यवस्था के साथ-साथ एम्बुलेन्स टीम भी सक्रिय रहे। उन्होंने कहा कि होली के त्यौहार को हम मिलजुल कर सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनायें। इसमें सर्वसमाज की सहभागिता होनी जरूरी है। सभी स्वस्थ्य मन एवं भाईचारे के साथ त्यौहार का आनन्द उठायें। कोई भी कार्य परम्परा से हट कर न किया जाये। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर आपस में न उलझे उसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन/पुलिस प्रशासन को दें, ताकि मौके पर पहुंचकर समस्या का निदान किया जा सके। उन्होंने कहा कि किसी समाज का त्यौहार हम सब के लिये एक है, चाहे वह जिस धर्म का हो।पुलिस प्रशासन सबके साथ है आप सब का सहयोग अपेक्षित है।
बैठक में मौजूद सभी धर्मों के लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शब- ए-बारात और होली का पर्व एक साथ पड़ने की वजह से धार्मिक सद्भाव बनाये रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कोई समस्या हो, तो आप सब पुलिस प्रशासन को अवगत करायें। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में लॉइन एण्ड आर्डर को बनाये रखा जाय, जिससे कोई अप्रिय घटना न हो सके। पुलिस अधीक्षक ने समस्त क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षक थाना को निर्देशित किया है कि होली के त्यौहार पर अवैध शराब पीने के कारण कोई घटना होने की शिकायत संज्ञान में न आये। ऐसे प्रकरणों में पुलिस शख्ती से पेश आये। आगामी त्यौहारों में सुरक्षा को मद्दे नजर रखते हुए किसी प्रकार कोताही न बरती जाये। उन्होंने कहा कि होली के पर्व पर ऐसा कोई कार्य न किया जाये, जिससे किसी की स्वतंत्रता को आघात न पहुंचे। पुलिस बल त्यौहार पर सक्रिय रहे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर, अपर जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोनी, अपर पुलिस अधीक्षक शिव राज, मुख्य राजस्व अधिकारी जयनाथ यादव, सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारी गोण्डा, समस्त थानाध्यक्ष जनपद गोण्डा, ईओ नगर पालिका, जिला आबकारी अधिकारी, जनपद स्तरीय अधिकारीगण सहित नगर के सम्भ्रान्त नागरिक तथा सभी समुदाय के लोग आदि उपस्थित रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!