नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

पुलिस अधीक्षक को शिकायत के बाद भी नहीं रुका अवैध निर्माण कार्य

1 min read

 2,094 views

पुलिस अधीक्षक को शिकायत के बाद भी नहीं रुका अवैध निर्माण कार्य

 

नवाबगंज थाने कि पुलिस का नाम निरंतर अपनी मनमानी कार्यशैली के लिए मशहूर रहता है.और आला अधिकारी के कार्यवाहियो का भी यहां कि पुलिस पर कोई खास प्रभाव नहीं दीखता.मुहल्ला कहरान निवासी अब्दुल ने बीते शनिवार को थाना दिवस में अपने बैनामे कि जमीन पर हो रहे निर्माण को रुकवाने हेतु समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र दिया था. जिस पर थाने में सुनवाई कर रहे उप जिलाधिकारी महोदय ने हल्का लेखपाल व राजस्व टीम को दोनों पक्षो को बुलाकर मामले का निस्तारण करने को निर्देशित किया था. किन्तु सोमवार को लेखपाल ओमप्रकाश वर्मा व टीम बिना अब्दुल को सूचित किये ही पैमाइस कर डाली और एक पक्षिय फैसला भी कर दिया.जिस आधार पर विपक्षी मंगलवार को पुनः निर्माण कराने लगे. पीड़ित अब्दुल को ज़ब इसकी सूचना प्राप्त हुई तो पीड़ित द्वारा इस संबंध में थानाध्यक्ष को सूचित किया गया किन्तु फिर कार्य नहीं रुका. उसके बाद पीड़ित द्वारा एसपी आकाश तोमर के सीयुजी नंबर पर शिकायत कि गयीं. लेकिन आलम यह रहा कि उसके बाद भी कार्य नही रोका गया. इस प्रकार आदर्श थाने कि पुलिस लोगो के साथ मित्र व्यवहार कर रही है. पीड़ित अब्दुल का उसी जमीन को लेकर न्यायलय में वाद चल रहा है. जिसमे आदेश जारी होने के बाद भी विपक्षी गण हाजिर नहीं हुए है. और यहां पुलिस की सह पर अवैध निर्माण करने को काबिज हैं.

रिपोर्टर :राम शंकर शर्मा

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!