नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

बालू खनन को लेकर कभी प्रदेश स्तर पर सुर्खियों मे रहा हाफिज परिवार के खिलाफ महिला ने दी तहरीर, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

1 min read

 1,233 views

आशीष तिवारी

नवाबगंज (गोंडा ) युगनव टाइम्स लाइव / थाना क्षेत्र के चौबेपुर गाँव निवासी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हाफिज अली और उसके भाइयों के विरूद्ध एक महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है ।महिला द्वारा जान से मारने की धमकी देते हुए हाफिज भाइयों का वीडियो भी उपलब्ध कराया गया है।
वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। महिला सबवरी बेगम पत्नी एकराम अली ने थाने पर दी गई तहरीर में बताया कि हाफिज अली और उसके भाई मुबारक अली, कायम अली”बाघ”, लियाकत अली, और मुबारक अली पुत्रगण मरहूम मो. इश्तियाक अली शनिवार को दिन में लगभग 11 बजकर 15 मिनट पर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने, गाड़ी चढवा कर मरवा देने और मेरे परिवार के लोगों पर बलात्कार सहित तमाम अन्य मुकदमें लगवाकर बर्बाद कर देने की धमकी दिए हैं। पीड़ित महिला ने कहा कि भविष्य में यदि मेरे या मेरे परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो उसकी समस्त जिम्मेदारी विपक्षीगणों की होगी। महिला द्वारा घटना से संबंधित एक वीडियो भी उपलब्ध कराया गया है। जिसमें साफ तौर पर हाफ़िज़ अली और उसके भाई पीड़ित को तरह-तरह की गंभीर धमकियां दे रहे हैं। उसके मनबढ भाइयों की दबंगई का यह कोई नया किस्सा नहीं है आये दिन ये कानून अपने हाथ में लेते हैं। लेकिन पैसे और रसूख के दम पर बच कर निकल जाते हैं।यूं तो इन पर मुकदमों की लंबी फेहरिस्त है लेकिन स्थानीय लोग तो यह भी कहते हैं कि हाफ़िज़ और उसके भाइयों का अपने क्षेत्र में अलग कानून भी है। जिसके हिसाब से वह चलते हैं। इनके घर पर जनता दरबार भी लगता है।इस संबध में प्रभारी निरीक्षक करूणाकर पांडे ने कहा कि यह विवाद एक पैमाइश के दौरान हुआ था जिसमें कारवाई करते हुए दोनो पक्षों को पाबंद किया गया है। जांच-पड़ताल कर मुकदमा दर्ज किया जायेगा।वहीं हाफिज अली ने कहा कि गांव के फैज अली, एकराम अली पुत्रगण वजीर अली एंंव साहब अली पुत्र एकराम अली और फिरोज पुत्र रियाजुल्ला ने चकमार्ग पर कई सालों से कब्जा कर रखा था जिसे राजस्व टीम द्वारा लगातार दो दिन पैमाइश करने के बाद कब्ज़ा मुक्त करा दिया गया है। पैमाइश के दौरान उपरोक्त लोगों में विवाद हुआ था जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। ये लोग अब भी चकमार्ग और नाली के निर्माण में अवरोध उत्पन्न कर रहें हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!