नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

आगामी त्योहार को देखते हुए की गई शांति समिति की बैठक,

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 879 views

आर पी तिवारी
इटियाथोक ( युगनव टाइम्स लाइव ) आगामी होली व शब-ए-बारात त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर थाने में शांतिकमेटी की बैठक आयोजित की गई। पुलिस ने बैठककर साशन प्रसाशन के द्वारा दिये गए दिशा निर्देशों से जनमानस को अवगत कराया तथा त्योहारों को मिलजुलकर आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। बैठक की अद्द्यक्षता कर रहे प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिंह ने कहा कि होली को प्रेम से रंग व गुलाल लगाकर आपस मे इसे मनाए। होलिका दहन का स्थान किसी भी दशा में नही बदला जाए। अन्य धर्म के लोगो पर रंग गुलाल न फेंके और विवाद से बचे। बिना परमिशन के होली में डीजे नही बजेगा और शरारती तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षक रामप्रकाश यादव ने कहा कि होली के दिन पुलिस प्रशासन द्वारा शांति व्यवस्था बनाने के लिए पूर्ण व्यवस्था की गई है। किसी प्रकार की कहीं कोई गलत घटना या अपराध ना हो इसके उचित प्रबंध किए गए है। त्योहार में मादक पदार्थो की दुकाने बंद रहेंगी और शराब आदि पीकर शरारत करने वालो एवं नियम कानून का उलंघन करने वालो पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

व्यापार मंडल के नेता महेंद्र जैन, पंकज सिंह, सभाजीत सिंह समेत अन्य लोगो ने अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर समाजसेवी राजेश दुबे, गुड्डू तिवारी, अश्वनी मिश्रा, सोमेश्वर पाड़े, पल्लू चौधरी, रामनरेश, सिरताज अली आदि अनेक प्रधान व संभ्रांत लोग मौके पर मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!