भीषण हादसा : ट्रक व पिकअप वैन में टक्कर , 4 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत,एक दर्जन से अधिक घायल, घायलों को इलाज हेतु चिकित्सालय भेजा गया
1 min read2,642 views
रायपुर ( युगनव टाइम्स लाइव ) छत्तीसगढ़ मे आज देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई,और कई लोग गंभीर घायल हो गए। मृतकों में 4 बच्चे भी शामिल हैं। हादसे के चलते इलाके में चीख-पुकार मच गई। सभी घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने कहा कि छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में देर रात भाटापारा थाना क्षेत्र के खमरिया गांव के पास एक पिकअप वैन के ट्रक से टकरा जाने से चार बच्चों सहित 11 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में एक दर्जन अन्य घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची तथा इलाज हेतु घायलो को चिकित्सालय भेजा।
