नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर एक की मौत

1 min read

 2,218 views

गोण्डा  नवाबगंज युगनव टाइम्स लाइव

थाना क्षेत्र के नवाबगंज गिर्द गाँव में एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पंहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोंडा भेज दिया है। ट्रक और चालक को हिरासत में ले लिया है। जनपद अयोध्या के जयसिंह पुर बड़ी यज्ञवेदी के रहने वाले अक्षय कुमार पांडे ने थाने पर दी गई तहरीर में बताया कि शनिवार को उनका लड़का संदीप कुमार पांडे उम्र 25 वर्ष अपनी मौसी दिव्यानी त्रिपाठी पत्नी सुधीर कुमार निवासी बंजारी मोड़ निकट सैनिक धर्मकांटा थाना कोतवाली देहात जनपद बहराइच को बाइक पर बैठाकर गोंडा से अयोध्या जा रहा था।सुबह करीब 07:30 बजे रास्ते में नवाबगंज कटी तिराहे से आगे राजेश तिवारी के मार्केट के सामने अयोध्या-गोंडा मार्ग पर पीछे से आ रहे ट्रक को चालक ने तेज और लापरवाही पूर्वक चलाते हुए ठोकर मार दी जिससे संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे एम्बुलेंस द्वारा नवाबगंज सीएचसी लाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाइक पर पीछे बैठी दिव्यानी को मामूली चोट आई है । प्रभारी करूणाकर पांडे ने कहा कि ट्रक समेत चालक को हिरासत में ले लिया गया है मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोंडा भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!