शिव की झांकी सबसे निराली , प्रजापिता ब्रह्मा ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने निकाली
1 min read
1,854 views
शिव की झांकी सबसे निराली , प्रजापिता ब्रह्मा ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने निकाली
नवाबगंज गोंडा युगनव टाइम्स लाइव नवाबगंज प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय ब्रह्मा कुमारीज बहनों ने भाइयों के साथ मिलकर शिव की झांकी के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली नगर के दूधनाथ मंदिर के समीप स्थित आश्रम से निकली शोभा यात्रा नवाबगंज नगर के विभिन्न मार्गो झिलिया चौराहा ,जवाहर चौक ,गांधी चौक, से होते हुए तिकोना पार्क घंटाघर से थाने चौराहा पहुंची । भक्तिमय संगीत व शांति दूत के रूप में सभी ब्रह्मा कुमारीज बहने भाई के साथ सैकड़ों शांतिदूत इस शोभायात्रा में शामिल हुए। इसके उपरांत यह शोभायात्रा वजीरगंज बाजार में संस्था की अलख जगाते हुए थाना वजीरगंज से पूर्वी मार्ग का भ्रमण करते हुए वजीरगंज डाक बंगले तक पहुंचे इसके उपरांत नवाबगंज के आश्रम पर एक भव्य ब्रह्म भोज का आयोजन किया गया जिसमें आसपास के क्षेत्रों के लोग ब्रह्माकमारी बहनों व भाइयों ने प्रसाद ग्रहण किया कार्यक्रम को मुख्य रूप से नवाबगंज संचालिका बीके रेखा तरबगंज की संचालिका बीके ममता मनकापुर की संचालिका बीके उपमा कटरा की बीके प्रतिमा बीके सावित्री बीके संगीता बीके किरन के अतिरिक्त भाइयों में बीके अरुण बीके रामजी आवन बीके रामचंद्र वीके कृष्ण कुमार उर्फ रिंकू बीके रमाशंकर बीके देवेंद्र तिवारी बीके हंसराज प्रजापति कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पार्षद राकेश सिंह ने किया ।

