नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

तरबगंज तहसील मे नित नई इबारत लिखते ग्रामीण छुट्टा पशुओं पर उग्र हुए लोग

1 min read

 2,648 views

प्रदेश में चर्चित होता जा रहा है तरबगंज तहसील कारनामे

2 दिन पूर्व किन्नरों ने किया था थाने के सामने नग्न प्रदर्शन

मृतक के परिजनों ने भी किया था हंगामा पुलिस अधीक्षक ने एसएचओ को भी किया लाइन हाजिर

अधिकारी है हलकान नहीं निकला निदान

ग्रामीणों ने किया कमाल तहसील परिसर को ही बना दिया गौशाला

तरबगंज गोंडा युगानव टाइम्स लाइव

सोमवार को सरवन तहसील के आस-पास के गांव रामापुर जमाल खानी गिरधरपुर खजूरी समरा आदि गांव के ग्रामीणों ने मिलकर तरबगंज तहसील परिसर के अंदर सैकड़ों छुट्टा पशुओं को लाकर कैद कर दिया जिससे तहसील के अंदर सारा ठप्प हो गया तहसील के अधिकारीगण हलकान वह परेशान हो गए आनन-फानन में शिव तरबगंज संसार सिंह राठी एसएचओ तरबगंज बेलसर नवाबगंज के दर्जनों पुलिसकर्मी तहसील में आकर ग्रामीणों से मोर्चा संभाला लोगों को समझा-बुझाकर उनके समस्याओं को जल्दी निराकरण करने का आश्वासन दिया परंतु ग्रामीण मानने को तैयार नहीं हुए इसके उपरांत तहसीलदार डॉक्टर पुष्कर मिश्रा ने भी लोगों से वार्ता किया परंतु वह गेट बंद कर बाहर से और अधिक छुट्टा पशुओं को लाकर के वहां कैद कर रहे थे मौके को देखते हुए मनकापुर उप जिलाधकारी ने मोर्चा संभाला परंतु वह भी लोगों को समझाने में असफल रहे इसके उपरांत ब्लॉक से वाहन मंगाकर उसमें छुट्टा पशुओं को पकड़वाने की प्रक्रिया प्रारंभ की परंतु अभी नाकाम रही काफी मशक्कत के बाद छोटे से वाहन में 4 पशुओं को पकड़ा गया जिसे आसपास के गौशालाओं में भेजने की प्रक्रिया प्रारंभ हुई परंतु सैकड़ों छुट्टा पशुओं को पकड़ने के लिए उक्त वाहन ना काफी है खबर लिखे जाने तक प्रशासन अभी भी हलकान है परंतु कुछ उपाय सोचत नहीं दिख रहा है बताते चलें कि

कल ही ताला तोड़कर करनीपुर विद्यालय में पशुओं को जमा कर बना दिया गौशाला

रविवार को करनीपुर  गांव के किसानों ने अपने गांव के सैकड़ों छुट्टा पशुओं को प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़कर उसमें बंद कर दिया था।

वही आज आक्रोशित सैकड़ों किसानों ने तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांव से छुट्टा पशुओं को लाकर तहसील प्रांगण में बंद कर दिया। जिससे तहसील में अफरा-तफरी मच गई। तहसील के सारे कार्य बाधित हो गए। इसके बाद पुलिस प्रशासन अधिकारियों के इशारे पर किसानों को ऐसा करने से रोकना चाह रहा था। किंतु किसानों की उग्रता और समस्या को समझते हुए नहीं रोका गया। पर्याप्त पुलिस बल मंगाकर दोपहर बाद अधिकारियों ने किसानों को तहसील से भगाया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र कुमार पांडेय और तहसीलदार पुष्कर मिश्रा व सीओ संसार सिंह राठी के बीच वार्ता हुई।

लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई निदान नहीं निकल सका। छुट्टा पशु परिसर में ही एक दूसरे को दौड़ाकर चोटिल हो रहे हैं वहीं ग्रामीण अब तक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!