तहसील तरबगंज बना गौशाला
1 min read
2,402 views

संजय कुमार प्रजापति
तरबगंज गोंडा युगनव टाइम्स लाइव आज दिनांक 13/02/ 2023 दिन सोमवार को प्रातः होते ही तरबगंज के आसपास ग्राम सभाओं के ग्रामीण किसानों ने क्षेत्र में खेतो की कर रहे नुकसान सांड व गायों को तहसील परिसर में लाकर एकत्रित कर दिया सैकड़ों की तादात में पशुओं की भीड़ देखकर वादकारी अधिवक्ता अपने ही अपने सीटों पर बैठकर नजारा देखते रहे मौके पर उपस्थित तरबगंज तहसील तहसीलदार डॉ पुष्कर मिश्रा ने लोगों को समझाने का प्रयास किया परंतु किसान मानने को तैयार नहीं हुए उनका कहना था की खेती के नुकसान के अलावा कई लोगों को इन लोगों ने जख्मी कर दिया है अब तहसील को ही गौशाला बनाएं क्षेत्र में कहीं गौशाला में इनको रखने की जगह नहीं है नाही इसकी परवाह प्रशासन को है ऐसे में अब इसकी देखभाल परिसर के अंदर ही कराया जाए क्षेत्राधिकारी संसार राठी ने भी काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया परंतु तहसील खबर लिखे जाने तक भी गौशाला बना हुआ है और ग्रामीणों ने तहसील के गेट को बंद कर दिया है ।
