नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

गोंडा : अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने कार में मारी ठोकर, बाल बाल बचे कार सवार

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 2,682 views

नवाबगंज (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव / थाना चौराहे पर खडी एक कार में एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। कार के स्वामी ने थाने पर तहरीर दी है ।राजधानी लखनऊ के त्रिवेदी नगर 3 के रहने वाले अर्जुन प्रसाद जायसवाल पुत्र पुरुषोत्तम ने थाने पर दी गई तहरीर में बताया कि वह अपनी कार से बेलसर से लखनऊ जा रहे थे ।रास्ते में नवाबगंज थाना मोड़ पर रूक गये और गाड़ी सड़क के किनारे खड़ी कर चाय पीने लगे। इस बीच गोंडा रोड कोल्ड स्टोर चौराहे की तरफ से आ रही ट्रक को चालक द्वारा तेज और लापरवाही पूर्वक चलाते हुए कार में ठोकर मार दी गई। ट्रक की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हो गई है। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है। प्रभारी निरीक्षक करूणाकर पांडे ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपसी सहमति के आधार पर सुलह-समझौता कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!