नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

गोंडा : आबादी भूमि पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्ष भिड़े, दो घायल तीन पर मुकदमा दर्ज

1 min read

 2,375 views

नवाबगंज (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव / थाना क्षेत्र के परसापुर गाँव के डिहवा मजरे में आबादी की जमीन में सामान रखने को लेकर हुई मारपीट में दो घायल, तीन पर मुकदमा दर्ज।
परसापुर डिहवा में रविवार को लगभग दिन में एक बजे आबादी की जमीन में सामान रखने को लेकर हुई मारपीट में दो सगे भाईयों राजाराम व राम खेलावन को गांव के ही दबंगों रामदीन, प्रदीप व संदीप ने जमकर लात, मूंका थप्पड़ व लाठी-डंडे से मारापीटा। मारपीट में राजाराम के पैर में गंभीर चोटें आईं हैं। सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने घायलों को नवाबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज करूणाकर पांडेय ने कहा पीड़ित राजाराम की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!