नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

छेदीलाल रामफेर कन्या इंटर कॉलेज मोतीगंज में छात्राओं के लिए किया गया विदाई समारोह का आयोजन

1 min read

 2,864 views

मोहम्मद सुलेमान
मोतीगंज (गोंडा) युवनव टाइम्स लाइव / मनकापुर ग्राम गढी़ क्षेत्र में स्थित छेदीलाल रामफेर कन्या इंटर कॉलेज में शुक्रवार को कक्षा 10 एवं 12 के छात्राओं को विद्यालय के सभी अध्यापकों द्वारा विदाई समारोह किया गया। विद्यालय के प्रबंधक विश्वनाथ गुप्ता ने अपने संबोधन में बच्चों का उत्साहवर्धन एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि परिश्रम ही हमें सफलता की मंजिल तक पहुँचाता है इसलिए हमेशा परिश्रम करते रहना चाहिए। शिक्षा ही वह सफलता की कुंजी है जो हर खुशियों की द्वार को खोल देती है। उम्मीद करता हूं कि आगे भी आप सभी लगन और मेहनत से अपने सभी कार्य करते रहेंगे। आगे चलकर नई-नई ऊंचाइयों का स्पर्श करेंगे साथ ही इस स्कूल का नाम रोशन करेंगे। आप सबको हम सभी की तरफ से आने वाले सुनहरे भविष्य के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं। विद्यालय के सभी छात्राओं को बोर्ड परीक्षा के नए नियमों के बारे में अच्छे तरीके से जानकारी दिया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ उन्हें विदा किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं व छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!