नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

छुट्टा जानवर से ग्रामीण परेशान, गौशाला में संरक्षित करवाने की मांग

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 2,209 views

जनक राम वर्मा
अलावल देवरिया (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव / पंडरी कृपाल ग्राम मलारी सहित अन्य ग्राम पंचायतों में छुट्टा जानवरों से किसान काफी परेशान हैं। छुट्टा आवारा पशु फसलों को चरकर कर रहे बर्बाद इनके आतंक से किसान काफी परेशान । मलारी निवासी रक्षा राम वर्मा, रामविलास वर्मा, रामपाल वर्मा राजमणि दूबे, राम सोहबत, ओम प्रकाश, बूचे यादव, सिपाही लाल, वेद प्रकाश, कपिलदेव, जटाशंकर, राकेश कुमार, सुभाष, बजरंगी सहित अन्य किसानों ने बताया कि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि डा राम प्रकाश वर्मा के कहने पर घूम रहे छुट्टा जानवरों को पकड़कर इकट्ठा किया गया है।और उन्होंने आश्वासन दिया था कि इन छुट्टा जानवरों को गौशाला में संरक्षित करवाएंगे। उनके कहने पर हम लोग कड़ी मशक्कत करने पर इन्हें पकड़कर बांधा गया है। डॉ रामपाल वर्मा ने बताया कि तीन छुट्टा जानवर को पकड़कर सरकारी वाहन से कपीसा ग्राम सभा में बना गौआश्रय केंद्र पर छोड़ने के लिए ले गए थे। वहां पर उन्हें नहीं छोड़ने दिया गया और फिर वापस लाकर ग्राम सभा खरहंटिया में बना गौआश्रय केंद्र पर तीनों छुट्टा जानवरों को छोड़ा गया। उन्होंने बताया कि सरकारी वाहन ट्राला दोबारा लाकर खड़ा कर दिया गया लेकिन अब बता रहे हैं कि गौशाला में जानवर को नहीं लिया जा रहा है। हम उसकी व्यवस्था करेंगे उसके बाद लेकर जाएंगे। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 18 से 20 छुट्टा जानवर 10 दिनों से बंधे हुए हैं इन्हें पकड़ने के लिए लगभग एक हफ्ता लग गया। लोगों ने शासन प्रशासन से मांग की है कि इन छुट्टा जानवरों को गौशाला में ले जाकर संरक्षित करवाएं ताकि इन जानवरों से मुक्ति मिले। लोगों ने बताया कि इन छुट्टा जानवरों से फसलों को बहुत नुकसान हो रहा था और यह छुट्टा जानवर कई लोगों को घायल कर चुके हैं, इनके आतंक से हम लोग काफी परेशान हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!