नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

गोंडा : हिंदूवादी संगठनों द्वारा प्रदर्शन कर स्वामी प्रसाद मौर्या का पुतला फूंका

1 min read

 1,321 views

आशीष तिवारी

नवाबगंज (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव / समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री द्वारा श्री राम चरित मानस को लेकर दिये गए अभद्र बयान पर लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। आम जनमानस की नाराजगी के साथ ही विभिन्न हिंदूवादी संगठनों द्वारा उनके विवादित बयान को लेकर देश भर में प्रदर्शन किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी पूर्व मंत्री अपने बयान और बड़बोलेपन को लेकर लगातार ट्रोल किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को कस्बे के कोल्ड स्टोर चौराहे पर सक्रिय हिंदूवादी संगठन विश्व सनातन महासंघ के द्वारा स्वामी प्रसाद मौर्या का पुतला फूंक कर जमकर प्रदर्शन किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित सिंह की अगुवाई में संगठन के सैकड़ों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व मंत्री ने अपनी कुत्सित विचारधारा से प्रेरित होकर हमारे पवित्र धर्म ग्रंथ के बारे में अमर्यादित टिप्पणी की है जो अक्षम्य है। राष्ट्रीय महासचिव युवा मोर्चा अनिल सिंह ने कहा कि जब तक पूर्व मंत्री अपना बयान वापस लेते हुए सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगेंगे तब तक संगठन के द्वारा पूरे देश में प्रदर्शन जारी रखा जाएगा।
प्रदर्शन में हेमंत शुक्ला, विवेक त्रिपाठी, रमेश पांडेय, रितेश सिंह जैकी, रज्जू सिंह, अमरेंद्र सिंह सोनू, अभय सिंह, रमन पांडेय, राहुल सिंह, ने गांधी विद्यालय मैदान पर इकट्ठा होकर नारेबाजी करते हुए कोल्ड स्टोर चौराहे पर आकर जमकर नारेबाजी की। समर्थकों ने स्वामी प्रसाद मौर्य के पुतले पर जूता मारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!