नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

दो दिवसीय एफ एल एन प्रशिक्षण के द्वितीय बैच का वजीरगंज में हुआ समापन

1 min read

 2,259 views

मोहम्मद सुलेमान
वजीरगंज (गोंडा ) युगनव टाइम्स लाइव / निपुण भारत मिशन के अंतर्गत बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान पर आधारित प्राथमिक स्तर के शिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण आदरणीय खंड शिक्षा अधिकारी वजीरगंज हर्षित पाण्डेय की अध्यक्षता में संचालित है।द्वितीय बैच का प्रशिक्षण दिनांक 01/02/2023 से प्रारंभ है।खंड शिक्षा अधिकारी वजीरगंज हर्षित पाण्डेय ने बताया कि यह प्रशिक्षण प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के प्रतिनिधि एवम ए आर पी के द्वारा प्रदान किया जा रहा है तथा प्रत्येक प्राथमिक स्तर एवं कंपोजिट विद्यालय से दो ऐसे शिक्षक जो कक्षा 4,5 मे शिक्षण कार्य कर रहे है, उनको प्रदान किया जाएगा। ए आर पी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चों को बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान में निपुण बनाना और कोविड के कारण बच्चों में आए लर्निंग गैप को दूर करना इस प्रशिक्षण का उद्देश्य है।प्रथम बैच के द्वितीय दिवस के प्रशिक्षण का प्रारंभ अंतिमा सिंह एवम सुषमा मौर्या के द्वारा प्रार्थना सभा से हुआ उसके बाद प्रथम दिवस का प्रतिवेदन मीनाक्षी सिंह,उमेश श्रीवास्तव,अशिता जौहरी एवम आभा मिश्रा के द्वारा प्रस्तुत किया गया। प्रथम संस्था के प्रशिक्षक अनूप कुमार एवं राम नरेश चौधरी ने बताया कि किस प्रकार से हमे सभी बच्चों का आकलन करके उन्हें बेसिक एवम एडवांस स्तर में बांटना है और 24 सप्ताह की संदर्शिका से प्रत्येक दिवस की गतिविधियों को कराते हुए एफ एल एन के लक्ष्य को प्राप्त करना है। ए आर पी धीरेंद्र सिंह एवम अशोक कुमार मौर्य ने गणित के बेसिक स्तर के 24 सप्ताह के लक्ष्य पर विस्तृत चर्चा की।गणित शिक्षण प्रक्रिया को प्रभावशाली बनाने में अधिगम सामग्री जैसे गणित चार्ट, गणित किट आदि के प्रयोग पर विस्तृत चर्चा की। ए आर पी घनश्याम मौर्या ने शिक्षण कार्य को प्रभावी बनाने में आकलन का महत्व पर सभी प्रतिभागियों के साथ विचार विमर्श किया तथा सभी प्रतिभागियों ने समूह मे सप्ताह के अलग अलग दिवस की गतिविधियों जैसे ग्रुप 1- सप्ताह छ: के पहले दिन, समूह 2- सप्ताह 2 के पहले दिन, समूह 3- सप्ताह दो के दूसरे दिन, समूह 4- सप्ताह आठ का दूसरा दिन, समूह 5- सप्ताह आठ के तीसरे दिन का प्रस्तुतिकरण किया।ए आर पी गंगेश्वर प्रसाद एवम संजय कुमार ने सप्ताह चार ( बेसिक स्तर) एवम सप्ताह पांच( एडवांस स्तर) के सभी दिवसों मे कार्य करने के तरीके बताए। बच्चों के सीखने में अभिभावकों की भूमिका बिंदु पर समूह चर्चा के माध्यम से विस्तृत चर्चा की। आज के प्रशिक्षण का अवलोकन प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के मंडल समन्यवयक राजेश दुबे के द्वारा किया गया एवम प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया गया।अंत में प्रथम संस्था के प्रतिनिधि अनूप कुमार एवं राम नरेश चौधरी द्वारा सभी प्रतिभागियों से गूगल लिंक पर दो दिवस का फीडबैक लिया गया। द्वितीय दिवस के प्रशिक्षण का समापन आदरणीय खंड शिक्षा अधिकारी के प्रेरक उद्बोधन से हुआ। ए आर पी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि यहां से प्रशिक्षण प्राप्त करके सभी शिक्षक शिक्षिका 24 सप्ताह की भाषा एवम गणित की साप्ताहिक योजना से प्रत्येक दिवस की गतिविधियों का क्रियान्यवयन करते हुए निर्धारित समय में एफ एल एन के लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में अंतोश गुप्ता,सपना शुक्ला,प्रतिभा पाल,वर्तिका दुबे, ज्योति कौशल,निशा रानी, राम धीरज,अजय यादव,सुरेश कुमार, मदन गोपाल,संतोष पाण्डेय,सुमेधा तिवारी,जगदम्बा प्रसाद,हनुमान प्रसाद, मीनाक्षी सिंह दीक्षा पाण्डेय,, नेहा श्रीवास्तव, अवनीश मिश्रा,साधना बेन मिश्रा, अवनीश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!