नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

इनामिया 2 गैंगेस्टर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 1 अदद अवैध तमंचा बरामद

1 min read

 1,273 views

इनामिया 2 गैंगेस्टर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 1 अदद अवैध तमंचा बरामद

 

अलावल देवरिया (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव /पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुरस्कार घोषित/गैगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे । जिसके क्रम में थाना कौड़िया पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। गुरुवार को थाना कौड़िया पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान गैंगेस्टर एक्ट के 2 वांछित अभियुक्त इमरान उर्फ मान पुत्र अकरम, कालिया उर्फ रिंकू उर्फ जमुना प्रसाद पुत्र राम मिलन यादव निवासी चूटीपुर विरवा थाना कौडिया जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर अभियुक्त इमरान उर्फ मान के कब्जे से 1 अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय 2 अदद जिंदा कारतूस बरामद किया गया। उक्त अभियुक्तगण थाना कौड़िया में पंजीकृत मु0अ0स0 16/2023 धारा 3(1)यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट में वाछिंत थे जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने रू0 25,000-25,000 का पुरस्कार घोषित किया था।कौड़िया पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान दोनों अभियुक्त को गिरफ्तार किया जिनके पास एक अदद अवैध देशी तमंचा 12 बोर दो अदद जिंदा कारतूस बरामद किया। दोनों अभियुक्त के विरुद्ध कौड़िया पुलिस ने मु0अ0सं0-16/2023 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर ऐक्ट थाना कौड़िया जनपद गोण्डा।

मु0अ0सं0-29/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कौड़िया जनपद गोण्डा। अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय रवाना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!