नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष पद पर डॉ जी सी श्रीवास्तव ने लगाई हैट्रिक

1 min read

 1,350 views

यूपी जर्नलिस्ट्स एसोसियेशन का प्रान्तीय चुनाव संपन्न, तीसरी बार डॉक्टर जीसी श्रीवास्तव निर्वाचित हुए अध्यक्ष 

 

 

 

 

 

अशफाक आलम

गोण्डा ( युगनव टाइम्स लाइव / यूपी जर्नलिस्ट्स एसोसियेशन उपजा के प्रान्तीय कार्यकारिणी के द्विवार्षिक चुनाव में जनपद के पत्रकार डा0 जी0 सी0 श्रीवास्तव को लगातार तीसरी बार प्रान्तीय अध्यक्ष एवं जिले के ही रईस अहमद को उपाध्यक्ष तथा जगपाल सिंह संगठन मंत्री पद पर निर्वाचित किये गये। जबकि रमेश चन्द जैन (बागपत) को जनरल सेक्रेटरी एवं अरूण जायसवाल (सुल्तानपुर) को कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुन लिया गया। जिसकी भनक लगते ही जनपद के बुद्विजीवियों में काफी हर्ष व्याप्त है।

निर्वाचित अध्यक्ष श्री श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश के सभी जनपदो के पत्रकार साथियों के साथ मार्गदर्शक मंडल के सहयोग से वे संगठन आगे बढ़ाने तथा पत्रकार हितो को लेकर अपना संघर्ष जारी रखेगे। उन्होने मुख्य चुनाव अधिकारी दिलीप वर्मा का आभार प्रकट किया। पत्रकारों की एकजुटता कायम करने एवं उनके अधिकारों के लिए सतत संघर्ष करने वाले महामंत्री रमेश जैन का भी उन्होने अभार जताते हुए कहा कि उपजा उनके अनुभवों की बदौलत अब और अधिक गतिशील एवं उर्जावान बनेगी।

यह भी हुए निर्वाचित

निर्वाचित जनरल सेक्रेटरी रमेश चंद जैन ने कहा कि उपजा की निर्वाचन प्रक्रिया आपसी प्रेम सद्भाव एवं संगठन हित की भावना के साथ संपन्न हुई है। जिसमें लखनऊ गोरखपुर मेंरठ समेत पूरे प्रदेश के पत्रकार साथियों ने हिस्सा लिया। उन्होने बताया कि उपाध्यक्ष के पांच पदो पर क्रमशः द्विजेन्द्र मोहन शर्मा (फिरोजाबाद) निर्भय सक्सेना (बरेली) डा0 नृपेन्द्र सिंह श्रीवास्तव (अम्बेडकर नगर) रईस अहमद (गोण्डा) वहीं मंत्री के पद पर मुकेश गोयल (मेरठ) डा0 राज किशोर सिंह (सुल्तानपुर) सुनील कुमार वशिष्ठ (फिरोजाबाद) वेद प्रकाश पाठक (गोरखपुर) विशनपाल सिंह चौहान (एटा) जबकि सहारनपुर के अनिल कुमार भारद्वाज गोण्डा के जगपाल सिंह एवं नीरज चक्रपाणि हाथरस संगठन मंत्री निर्वाचित हुए हैं। इसके अतिरिक्त विधिक सलाहकार के पद पर जंहा हाईकोर्ट के ख्याति प्राप्त अधिवक्ता आकाश दीक्षित जी एवं उपजा की महिला विंग की संयोजक डा0 सुरभि सहाय को महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित किया गया ।

        कार्यकारिणी सदस्य पद पर दया शंकर तिवारी (मैनपुरी) डा0 संतोष कुमार श्रीवास्तव (आजमगढ़) राकेश शर्मा (गाजियाबाद) संजय राय (मऊ) गौरव जैन (मेरठ) नवेन्दु प्रकाश सिंह (लखनऊ) सच्चिदानंद पंत (गाजियाबाद) सुनील चौधरी (सहारनपुर) विशाल जैन (बागपत) विवेक वर्नवाल (सुल्तानपुर) हिमांशु मिश्रा (लखनऊ) तुषार शर्मा (लखनऊ) एवं गोरखपुर के जसप्रीत सिंह को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। प्रदेश कार्यकारिणी में जनपद के अध्यक्ष समेत दो अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचित होने पर यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन के

सदस्यों ने दी बधाई

राकेश सिंह योगेश जयदीप शुक्ला हनुमान शरण शुक्ला मनकापुर तहसील अध्यक्ष अमरचंद महामंत्री श्रवण कुमार मौजी राम यादव हरीश तिवारी  अशफाक आलम जेपी श्रीवास्तव मुस्ताक अहमद तरबगंज अध्यक्ष विल्सन महामंत्री रियाजुद्दीन गोंडा सदर अध्यक्ष शमशुल हक ओपी मिश्रा मनोज श्रीवास्तव अतुल श्रीवास्तव एच पी श्रीवास्तव विजय शुक्ला डॉक्टर ओम प्रकाश भारती संदीप तिवारी  विष्णु नारायण तिवारी विनोद तिवारी सहित सैकड़ों लोगों ने निर्वाचन पर प्रसन्नता व्यक्त किया और उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित किया ।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!