लखनऊ (युगनव टाइम्स लाइव ) लखनऊ के हजरतगंज इलाके में एक बिल्डिंग के गिरने की जानकारी सामने आ रहा है. ये हादसा हजरतगंज के वजीर हसन रोड में सामने आया है. हादसे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई है घटना की जानकारी मिलने के बाद राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गया है