गणतंत्र दिवस के अवसर पर कानून व्यवस्था दुरुस्त रखा जाए — चौकी प्रभारी सोम प्रताप सिंह
1 min read
1,989 views
गणतंत्र दिवस के अवसर पर कानून व्यवस्था दुरुस्त रखा जाए —
चौकी प्रभारी सोम प्रताप सिंह
मोहम्मद सुलेमान
तरबगंज (गोंडा ) युगनव टाइम्स लाइव / थाना क्षेत्र के भानपुर चौकी प्रभारी ने मातहतों को दिया सख्त हिदायत गणतंत्र दिवस के अवसर पर कानून व्यवस्था दुरुस्त रखा जाए और अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए
थाना क्षेत्र के भानपुर चौकी प्रभारी ने मंगलवार को संवाददाता मोहम्मद सुलेमान को बातचीत करने के दौरान बताया कि चौकी क्षेत्र में आने वाले गणतंत्र दिवस 26 जनवरी में कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के चौकी के सभी सिपाहियों को सख्त निर्देश दिया गया है और उन्हें अपने अपने बीट में जाकर सुरक्षा व्यवस्था का का जायजा लेने का भी निर्देश दिया गया है उन्होंने बताया कि अगर गणतंत्र दिवस के अवसर पर कोई भी अराजक तत्व अपराधिक किस्म का व्यक्ति दखलअंदाजी या खलल डालने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी वही पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश देते हुए बताया कि अगर किसी के क्षेत्र में भी कोई घटना घटित होती है तो उस क्षेत्र के सिपाही के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी इसीलिए गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी लोग अपने अपने क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक करें और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की अपील करें उन्होंने कहा कि मेरे रहते हुए चौकी क्षेत्र में 12 महीने के अंदर एक भी अपराधिक घटना नहीं हुई है क्योंकि मैं चार्ज लेते समय यह ऐलान कर दिया था की अपराधी या तो अपराध छोड़ दें या फिर क्षेत्र वही बात दोहराते हुए उन्होंने बताया कि हमारे रहते हुए कहीं भी कोई अपराध ना हो और गणतंत्र दिवस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाए जिससे शांति व्यवस्था व अमन-चैन बनी रहे।
