नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

तहसीलदार के उत्पीड़न से मुंशी ने मुख्य विकास अधिकारी के सामने लगाई आग

1 min read

 2,180 views

बाराबंकी (युगनव टाइम्स लाइव )में दिल को दहलाने वाली घटना घटित हो गई है। यहां पर कार्यरत कानूनगो के निजी मुंशी ने आग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। शनिवार को समाधान दिवस में मुंशी सुजीत उर्फ लाल डींगा सिंह पहुंचा और स्वयं पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। एकाएक हुई इस घटना से वहां भगदड़ मच गई । आस-पास के लोगों ने बमुश्किल कंबल डालकर आग को बुझाया।

 

पुलिसकर्मी मुंशी को तुरंत अस्पताल ले गए। गंभीर हालत होने के कारण लखनऊ रेफर कर दिया गया। यह घटना मुख्य विकास अधिकारी एवं उपजिलाधिकारी की उपस्थिति में हुई। घटना का एक वीडियो सामने आया है। इसमें मुंशी ने तहसीलदार पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। यह घटना हैदरगढ़ तहसील है।

थाना लोनीकटरा के फिरोजाबाद गांव निवासी सुजीत चौबसी क्षेत्र के कानूनगो के साथ मुंशी का काम करता है। सुजीत इन्हीं के पास रहकर तहसील का काम भी देखता रहा है। शनिवार को एक बजे मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह की उपस्थिति में हैदरगढ़ तहसील में समाधान दिवस चल रहा था। उपजिलाधिकारी क्षेत्राधिकारी एवं तहसीलदार सहित संबंधित सभी विभागों के अधिकारी जनता की समस्या सुन रहे थे।

 

अचानक वहां सुजीत उर्फ डीगा सिंह पहुंचा। उसने उपजिलाधिकारी कार्यालय के बाहर स्वयं पर पेट्रोल डाल लिया। जब तक आस-पास के लोग उसके क्रियाकलापों को समझ पाते तब तक उसने खुद को आग लगा दी। आग लगाने के बाद वह उस सभागार में घुस गया, जहां समाधान दिवस चल रहा था। जलते हुए सुजीत को देखकर वहां भगदड़ मच गई। अधिकारी घबरा गए। एक क्षण को लोग समझ ही नहीं पाए कि यह क्या हो गया?

वहां उपस्थित कर्मचारियों ने आनन-फानन में कंबल डालकर आग बुझाने की कोशिश की। मगर तब तक वह गंभीर रूप से झुलस गया था। उसे तुरंत स्थानीय सीएचसी भेजा गया। जहां डाक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वह करीब 60-70% तक झुलस गया था। घटना से घबराए अधिकारी समाधान दिवस से चले गए। पीड़ित मुंशी की पत्नी इंदु सिंह ने इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हैदरगढ़ को लिखित शिकायत दी है। घटना की जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी अधिकारी पर जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!