नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

कर्नलगंज: अपनी मांगो के समर्थन में ग्राम प्रधानों ने ली अंगड़ाई,उठी शस्त्र की मांग,सौंपा ज्ञापन

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 923 views

कर्नलगंज: अपनी मांगो के समर्थन में ग्राम प्रधानों ने ली अंगड़ाई,उठी शस्त्र की मांग,सौंपा ज्ञाकरनैलगंज/गोण्डा – सोमवार को अपनी विभिन्न मांगो को लेकर ग्राम प्रधानों ने आवाज उठाई और भारत के प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन खण्ड विकास अधिकारी को सौंपा। ब्लाक अध्यक्ष राहुल सिंह के नेतृत्व में अखिल भारतीय प्रधान संगठन द्वारा दिए गए पांच सूत्रीय ज्ञापन में लोकहित में निम्नलिखित मांग की गई है।

1.ज्ञापन में कहा गया है कि जनता द्वारा निर्वाचित प्रधानों को अकारण भ्रष्ट समझकर संदेह करने व परेशान एवं हतोत्साहित करने के लिए मनरेगा योजना में कार्यस्थल पर ही NMMS ऐप के माध्यम से दिन में दो बार उपस्थिति प्रमाणित करना अनिवार्य किया गया है, जबकि अधिकांश ग्रामों में नेटवर्क की समस्या के कारण NMMS App के माध्यम से मजदूरों की उपस्थिति अंकित नहीं हो पा रही है तथा मस्टररोल शून्य हो जा रहा है। भारत सरकार के ग्रामीण विकास विभाग (MGNREGA Division) द्वारा जारी 23 दिसम्बर 2022 के उक्त आदेश को वापस लिया जाये।

2.रू०213=00 प्रतिदिन की मजदूरी पर मजदूर काम करने को तैयार नहीं है। अतः इसे बढ़ाकर कम से कम रू0 400=00 प्रतिदिन किया जाये।

3. राज्य वित्त आयोग व प्रशासनिक सुधार आयोग की समस्त प्रमुख सिफारिशों को उत्तर प्रदेश में लागू किया जाये।

4- प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं जिला पंचायत सदस्यों की सुरक्षा हेतु शस्त्र लाइसेंस जारी करने में प्राथमिकता दी जाये।

 

5. सहायक सचिव कम डाटा एंट्री ऑपरेटर,शौचालय केयरटेकर एवं प्रधान के मानदेय की व्यवस्था राज्य सरकार द्वारा अलग से करने का वादा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा किया गया था, जिसपर तत्काल अमल किया जाये। इस दौरान अवधेश सिंह राठौर प्रधान लालेमऊ,विशाल सिंह मुंडेरवा,मीना सिंह गीता, रमेश कुमार,गब्बू सिंह,सुनील सिंह, प्रभा देवी,मोहम्मद सलमान, ज्ञानवती,सावित्री देवी, पुष्पा देवी, सुमन सिंह, बाबूलाल समेत अन्य कई ग्राम प्रधान रहे।पन


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!