नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

अब थाने पर आने वाले हर व्यक्ति का आगंतुक रजिस्टर मे दर्ज होगा विवरण

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,347 views

अब थाने पर आने वाले हर व्यक्ति का आगंतुक रजिस्टर मे दर्ज होगा विवरण

मोहम्मद सुलेमान

मोतीगंज (गोंडा ) युगनव टाइम्स लाइव / थाना अध्यक्ष हुए सख्त कहा अब थाने पर आने वाले हर व्यक्ति का आगंतुक रजिस्टर में दर्ज होगा विवरण ।दलालों और बिचौलियों पर रखी जाएगी कड़ी नजर।

थाना अध्यक्ष प्रबोध कुमार कुमार ने संवाददाता मोहम्मद सुलेमान से वार्ता करते हुए बताया कि कोई भी पीड़ित परेशान व्यक्ति निसंकोच आकर मुझसे मिले उसकी समस्याओं का समाधान कराना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि किसी की कोई सिफारिश नहीं चलेगी पीड़ित अपनी बात आकर बताएं उसका निदान कराया जाएगा उन्होंने कहा कि हर आने वाले व्यक्ति का आगंतुक रजिस्टर पर हस्ताक्षर एवं विवरण दर्ज कराना होगा ।अगर एक ही व्यक्ति कई बार थाने पर आता है और उसके साथ कोई दलाल या बिचौलिया साथ में आता है तो उसके दलाल और बिचौलिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ।

उन्होंने आने पर मौजूद सभी उपनिरीक्षक एवं सिपाहियों को यह निर्देश दिया है कि कोई भी पीड़ित आए तो उसकी समस्या को सुनकर उसका निदान किया जाए बिचौलिया या दलाल की कोई जरूरत नहीं है। थानाध्यक्ष ने सभी को सख्त हिदायत देते हुए बताया कि अगर कोई भी दलाल या बिचौलिया बार-बार थाने पर आता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। वहीं उन्होंने कहा कि अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है उनकी जगह सिर्फ जेल है वह चाहे जो भी हो और चाहे जितना पहुंच वाला क्यों ना हो हमारा पहला कर्तव्य है पीड़ितों को न्याय दिलाना पीड़ित बिना डर बिना झिझक आकर अपनी समस्या बताएं , उसकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। लेकिन किसी बिचौलिया दलाल को लेकर थाने पर ना आए क्योंकि यहां पर दलालों और बिचौलियों के लिए कोई जगह ही नहीं है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!