नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

सरकार पर्यटन स्थल घोषित करें कपिल मुनि मंदिर

1 min read

 738 views

रिपोर्ट -संजय कुमार                                  प्रजापति                             

  1. क्षेत्रवासियों ने कपिल मुनि मंदिर को पर्यटन स्थल घोषित करने की की मांग

  2. भगवान कपिल सेवा समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष कार्यक्रम का आयोजन

नवाबगंज गोण्डा (युगनव टाइम्स लाइव) 

भगवान कपिल मुनि नवाबगंज का एक प्राचीन मंदिर है अयोध्या धाम से जुड़े नंदिनी नगर नवाबगंज के महंगूपुर गांव में भगवान कपिल मुनि का विशाल मंदिर स्थापित है जिसकी तमाम तरीके के कहानियां बताते हैं जिसमे सबसे प्रसिद्ध कहानी है कि पुरातन काल में भगवान कपिल मुनि के मंदिर के बगल में मां सरयू का पावन तट कुटिला संगम के नाम से प्रसिद्ध था । जिसके किनारे विशाल पीपल का वृक्ष व कुआं स्थापित था जो आज भी स्थापित है मंदिर के निर्माण की कहानी अत्यंत ही रोचक व आश्चर्यचकित करने वाली है । लोगों का कहना है कि प्राचीन काल में सरयू तट पर एक शिला सोनार को मिला जिस पर वह कारीगरी करने लगा जिससे उसके दोनों नेत्र ज्योति चले गए । इसके उपरांत पुरातन काल में नवाबगंज नगर के नगर सेठ श्री आधारी शाह को स्वप्न में भगवान कपिल मुनि के दर्शन हुए उन्होंने स्वप्न में उनसे कहा सरयू तट पर सरयू तट पर स्थित महंगूपुर गांव में कुटीला सरयू संगम के तट पर एक विशाल मंदिर का निर्माण कर मेरे विग्रह को विस्थापित करिए स्वप्न देखने के बाद सेठ अधारी शाह ने भगवान कपिल मुनि जी की उक्त शिला को ले जाकर महंगूपुर में एक विशाल भगवान कपिल मुनि का स्थापित किया मंदिर के संचालन के लिए अपनी भूमि भी दान में दिया भगवान का प्राचीन मंदिर आज भी नवाबगंज के ग्राम महंगूपुर में स्थित है। जिसमें भगवान का भोग राग आदि व्यवस्था की जाती है । उसी का फल है की आज भी सेठ आधारी शाह जी के वंशज श्री राकेश शाह जी नगर के प्रतिष्ठित व्यवसाई व समाजसेवी के रूप में नवाबगंज नगर में निवास करते हैं। ऐसी अनेक कथाएं प्रचलित है। भगवान कपिल मुनि विग्रह के रूप में गंगा सागर में स्थित है , व शिला के रूप में नवाबगंज के महंगूपुर गांव में स्थित है विश्व में केवल दो ही मंदिर भगवान कपिल मुनि के पाए जाते हैं। प्रतिवर्ष भगवान कपिल मुनि महोत्सव का आयोजन किया जाता है इसमें संगीतमय श्रीमद्भागवत अथवा राम कथा का आयोजन किया जाता है l

प्रत्येक वर्ष राम कथा सवामनी हवन, छप्पन भोग, तथा मकर संक्रांति पर विशाल भंडारे का आयोजन 

नवविवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर दी जान

सवामनी हवन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी कुटिला सरयू संगम पर भगवान कपिल देव के जन्मोत्सव पर 6 जनवरी से 14 जनवरी तक शाम 4:00 बजे से 7:00 बजे तक संगीतमय बाल्मीकि रामायण कथा स्वामी श्रीधराचार्य महाराज की कृपा पात्र पंडित आचार्य ध्रुव चंद जी महाराज के द्वारा किया जा रहा था मकर संक्रांति का पावन पर्व भगवान कपिल मुनि के जन्मोत्सव के रूप में सभी श्रद्धालु बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाते है। 15 जनवरी को प्रातः 8:00 बजे से 12:00 बजे तक हवन का कार्यक्रम होगा जिसमें भगवान के प्राकट्योत्सव छप्पन भोग प्रसाद का वितरण किया जाएगा तथा सायंकाल 4 बजे से देर रात्रि तक भंडारे का आयोजन किया जाएगा भगवान कपिल सेवा समिति द्वारा उक्त कार्यक्रम का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है उक्त गांव के पूर्व प्रधान नवनीत पांडे, शरद पांडे के द्वारा उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है जिसके लिए नगर के आसपास के गांंव को बड़ी मात्रा में आमंत्रण भी वितरित किए गए हैं ।भगवान कपिल सेवा समिति एवम ग्रामवासी इस पुराने मंदिर को पर्यटक स्थल घोषित करने की भी मांग करते हैं । 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!