नवविवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर दी जान
1 min read
132,021 views
नवविवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर दी जान
आर पी तिवारी
इटियाथोक (गोंडा ) युगनव टाइम्स लाइव / थाना क्षेत्र के बसंतपुर राजा के मजरा गणेशपुर धुताही निवासी रेखा देवी (23) पत्नी रमेश गोस्वामी ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की मानें तो रमेश झारखंड में मेहनत मजदूरी करता है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना शनिवार दोपहर की बताई जा रही है।
डेढ़ साल पूर्व में ही महिला कीशादी हुई थी अभी तक
हाथों की मेंहदी ठीक से सूखी भी नहीं थी कि अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। ग्रामीणों ने बताया कि पति रमेश गोस्वामी झारखंड में रहकर हींग बेचने का काम करता है। मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर को रेखा ने कमरे के हुक में साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। परिजन मौके पर पहुंचे तो घर का दरवाजा भीतर से बंद था। ग्रामीणों ने किसी तरह दरवाजा खोल कर अंदर प्रवेश किया तो देखा छत के कुंडे से रेखा का शव लटक रहा था। वरिष्ठ उप निरीक्षक विश्वास चतुर्वेदी ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
