जिला पंचायत सदस्य अमर यादव ने क्षेत्र के जरूरतमंदों के यहां पहुंच पहुंच कर वितरण किया कंबल
1 min read
441 views
जिला पंचायत सदस्य अमर यादव ने क्षेत्र के जरूरतमंदों के यहां पहुंच पहुंच कर वितरण किया कंबल

अशफाक आलम
गौरा चौकी( गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव / युवा समाजवादी नेता व जिला पंचायत सदस्य अमर यादव ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान कई गांव का दौरा किया और गरीबों के घर घर पहुंचकर कंबल दिया l कड़ाके की ठंड में लाचार , असहाय व गरीबों को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी के युवा नेता व जिला पंचायत सदस्य अमर यादव ने विधानसभा क्षेत्र 301 गौरा के विभिन्न कस्बों भानपुर, तिलखोरिया, बनगवा, नव्वागांव, डड़ीयवा ,अहिरौली, चंद्रदीपघाट, बस्तीखास, एवं इस्लामपुर दर्जनों गांवों में जरूरतमंदों तक पहुंचकर कंबल वितरण किया। शीतकाल में बढ़ती ठंड के मद्देनजर घर घर जाकर व कैंप लगाकर कम्बल_वितरण कर बुजुर्गों, असहाय व असमर्थ लोगों को सहयोग प्रदान कर उनको ठंड से बचाने का प्रयत्न किया l
