नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

पुलिस को मिली बड़ी सफलता,आतंकी गतिविधियों की आशंका ,हैंडग्रेनेड सहित तमाम हथियार बरामद

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 547 views

पुलिस को मिली बड़ी सफलता,आतंकी गतिविधियों की आशंका ,हैंडग्रेनेड सहित तमाम हथियार बरामद

 

दिल्ली : गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं । वही दिल्ली पुलिस के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी। दिल्ली की पुलिस ने दो संदिग्धों से हैंड ग्रेनेड समेत कई हथियार बरामद किए है। पुलिस ने दो संदिग्धों को छापेमारी के दोरान जहांगीरपुरी से गिरफ्तार किया। हैंड ग्रेनेड समेत पुलिस ने संदिग्धों से 3 पिस्टल और 22 जिंदा कारतूस हथियार भी बरामद किए हैं।

 

जानकारी के मुताबिक जहांगीरपुरी के फ्लैट से UAPA के तहत गिरफ्तार नौशाद और जगजीत सिंह से पूछताछ के बाद भलस्वा डेयरी में पुलिस ने रेड की कार्रवाई की है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने देर रात मौके पर FSL की टीम को भी बुलाया औऱ वहीं FSL की टीम ने भलस्वा डेयरी के इस घर से खून के कुछ नमूने लिए हैं टीम को किसी की हत्या का अंदेशा है। फिलहाल संदिग्धों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा दिया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!