स्कीम वर्कर समिति ने सांसद को संबोधित ज्ञापन सांसद प्रतिनिधि को सौंपा
1 min read
398 views
गोण्डा (युगनव टाइम्स लाइव ) सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड्स यूनियन के आवाहन पर आज स्कीम वर्कर समन्वय समिति से सम्बद्ध आंगनवाड़ी कर्मचारी यूनियन,आशा कर्मचारी यूनियन, मिड डे मिल रसोइया कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधियो ने चार सूत्रीय मांग पत्र सांसद गोण्डा व ,सांसद कैसरगंज के प्रतिनिधि राम शंकर मिश्रा व संजीव सिंह को सौंपा। ज्ञापन में आई सी डी एस एन एच एम, मिड डे मील में काम कर रही आंगनवाड़ी कार्यकत्री, सहायक,आशा, आशा संगनी, रसोईया को न्यूनतम वेतन, पर्याप्त बजट ग्रेच्युटी पेंशन की मांग प्रमुख है। इसके अतिरिक्त
सकल घरेलू उत्पाद का 6 प्रतिशत देश की शिक्षा और स्वास्थ पर बजट आवंटित करने का अनुरोध किया गया है।
ज्ञापन लेते समय गोण्डा प्रतिनिधि रमा शंकर मिश्रा तथा कैसरगंज सांसद प्रतिनिधि संजीव सिंह ने सयुक्त रूप से कहा कि उनकी मांगें समुचित कार्रवाई के लिए सांसद को भेज दिया जायेगा। वित्तमंत्री को भी पत्र भेजकर मांगों को स्वीकार करने का अनुरोध किया जाएगा।
मांगपत्र देते समय मंडल सयोजक दिलीप शुक्ला, मंडल अध्यक्ष रानी देवीपाल, मीनाक्षी खरे, राधा कुमारी,नीलम आर्य, गिरजावती मौर्य,निर्मला तिवारी,नीलम ,संतोषी देवी,अलका श्रीवस्ताव, कांति,जिला संरक्षक लल्लन सिंह,अभय श्रीवास्तव कृष्णा देवी पुष्पा,सरोज, कविता रीता,ममता,कुसुम, वंदना,सुनीता,पुष्पा शुक्ला, आदि उपस्थित रहीं ।
