नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

सहारा इंडिया में जमा धन न मिलने से लोग परेशान, सरकार से पैसा दिलवाने की लोगों ने की मांग

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 579 views

सहारा इंडिया में जमा धन न मिलने से लोग परेशान, सरकार से पैसा दिलवाने की लोगों ने की मांग

 

मोहम्मद सुलेमान

मोतीगंज( गोंडा)युगनव टाइम्स लाइव / कस्बा सहित आसपास के लोगों का करोड़ों रुपया सहारा इंडिया में जमा है। जो ना मिलने से क्षेत्र के लोग काफी परेशान हैं। सबसे ज्यादा गरीब लोग परेशान हैं जो 5,10 प्रतिदिन जमा करते थे कि इकठ्ठा हो जाएगा और कुछ खर्च चल जाएगा मोतीगंज बाजार निवासी पिंटू मोदनवाल विनोद सोनी, सलाहुद्दीन सिद्दीकी, मोहम्मद सईद ,गिरजा शंकर नाग सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि हम लोग मेहनत मजदूरी करके सहारा इंडिया में पैसा जमा करते थे लेकिन एकाएक बैंक द्वारा भुगतान करना बंद कर दिया ।जिससे हम लोगों का सहारा इंडिया बैंक में पैसा फंस गया लोगों ने सरकार से पैसा दिलवाने की मांग की है लोगों ने बताया कि हम लोगों का पैसा लगभग 2 वर्ष पहले ही समय पूरा हो गया है लेकिन भुगतान नहीं हुआ जिससे हम लोग काफी परेशान हैं लोगों ने बताया कि जो एजेंट पैसा वसूल कर ले जाते थे जमा करते थे वह भी अब नहीं दिखाई देते हैं बैंक के कार्यालय मनकापुर जाने पर बताया जाता है कि मामला न्यायालय में चल रहा है फैसला होने पर सभी का पैसा मिलेगा यह वादा 2 वर्षों से बैंक कर्मियों द्वारा किया जा रहा है लेकिन आज तक किसी को एक भी पैसा नहीं मिला जिससे क्षेत्र के लोग काफी परेशान हैं और कहते हैं कि हमारा पैसा डूब गया अब हम लोग क्या करें इसी तरह मेहनत मजदूरी करके पैसा इकट्ठा करते थे और सहारा इंडिया में जमा करते थे हम लोगों को क्या पता था कि एकाएक बैंक भुगतान देना बंद कर देगी जिससे लोग काफी परेशान हैं!

कुछ गरीब तबके के लोग अपनी लड़के लड़की की शादी के लिए भी पैसा फिक्स किए हुए थे इसमें ज्यादा गरीब तबके के मिलती लोग थे और छोटे दुकानदार लेकिन पैसा ना मिलने की वजह से इन लोगों को काफी परेशानी हो रही है और सभी कह रहे हैं किए भगवान अब क्या होगा लगता है सहारा में पैसा हमारा डूब गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!