नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

कांग्रेस कार्यकर्ता एक एक गली मोहल्ले में खोलें मोहब्बत की फ्रेंचाइजी —प्रियंका गांधी

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 392 views

कांग्रेस कार्यकर्ता एक एक गली मोहल्ले में खोलें मोहब्बत की फ्रेंचाइजी —प्रियंका गांधी

 

 

लखनऊ (युगनव टाइम्स लाइव ) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का मंगलवार को उत्तर प्रदेश में स्वागत किया। और बेहद भावुक अंदाज में अपने बड़े भाई एवं पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का हौसलाअफजाई करते हुये कहा आप योद्धा हो मेरे भाई आप पर हमें गर्व है।

नौ राज्यों का सफर पूरा करने के बाद राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को उत्तर प्रदेश पहुंची जहां यात्रा का स्वागत प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने किया ।जिसमें गोंडा से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रमोद कुमार मिश्रा के अगुवाई में सैकड़ों लोग शामिल रहे । उन्होंने कहा हमें हर उस भारतवासी पर गर्व है जो इस यात्रा से जुड़ा।

उन्होंने राहुल गांधी को संबोधित करते हुए कहा, “ मेरे बड़े भाई, सबसे ज्यादा गर्व मुझे आप पर है। सत्ता का पूरा जोर लगाया गया। इनकी छवि खराब करने के लिए सरकार ने हजारों करोड़ खर्चे, इनके पीछे एजेंसियां लगाई गईं लेकिन ये डिगे नहीं।”

उन्होंने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा “ जैसा कि राहुल गांधी ने कहा है नफरत की बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूं ।आप भी एक-एक गली, एक-एक मोहल्ले में मोहब्बत की फ्रेंचाइजी खोलिए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!